उत्तराखण्ड न्यूज़

कोरोना संक्रमण में राहत पहुंचाई कंडोलिया देवता ने

मीडिया लाइव, पौड़ी : वैश्विक महामारी कोरोना #कोविड19 से पूरी दुनिया हलकान है. अब तक यह लाइलाज बीमारी पूरी तरह तेजी से अपने पांव पसारती जा रही है. लोग विशेषज्ञों के सुझाए गए उपायों को ध्यान में रख कर अपने स्तर से मदद पहंचाने में जुटे हैं. गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौडी में स्थानीय प्रसिद्ध

तस्वीर सोशल मीडिया से साभार
पौडी स्थित न्याय के देवता कंडोलिया का मंदिर .

कंडोलिया मंदिर समिति ने भी आज मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख ग्यारह हजार रुपये दान दिए हैं. यह पैसा डीएम पौडी धीराज सिंह गब्र्याल के जरिये चेक के माध्यम से दिया गया है.

लोगों की आस्था के केंद्र माने जाने वाले कंडोलिया भी अपने आशीर्वाद स्वरूप एक तरह से मदद को आए हैं.
गौरतलब है कि मानवता को बंचाये जाने के लिए हर मुमकिन जतन जारी हैं. दुनिया के सारे मुल्क इस बीमारी से निजात पाने को जीजान से जुटे हैं. वहीं आम जनमानस से लेकर सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं भी अपने स्तर से हर तरह के प्रयास करने में जुटी हैं.

कंडोलिया मंदिर समिति डीएम को राहत चेक सौंपते हुए.

उत्तराखंड में कई लोग जरूरत मंदों के लिए राहत और खाने के का इंतजाम कर रहे हैं. पीएम केयर फंड से लेकर मुख्यमंत्री राहत कोष और जिला प्रशासन तक को लोग दान कर रहे हैं. इस तरह पौडी कंडोलिया मंदिर समिति ने आगे आकर इंसानियत की रक्षा के लिए जो कदम उठाया है वह वाकई सराहनीय है. आपको बता दें कि हर साल पौडी में गर्मियों के मौसम में विशाल भंडारे का आयोजन होता है. कोरोना संक्रमण की वजह से तमाम धार्मिक और वैवाहिक आयोजन स्थगित किये जा चुके हैं. अभी कोरोना को लेकर कोई ठोस और स्थायी इलाज सामने नहीं आ पाया है. लिहाजा अभी कंडोलिया भंडारे के आयोजन को लेकर स्थित साफ करना मुश्किल है. लेकिन अगर मानवता सुरक्षिति रहेगी तो भगवान और आस्था बची रहेगी और धार्मिक आयोजन भी होते रहेंगे.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*