उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : जारी है आपूर्ति विभाग की छापेमारी की कार्रवाई

मीडिया लाइव, पौडी: कोविड-19 संक्रमण महामारी के बीच भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे. बार-बार हिदायत देने और कार्रवाई करने के बाद भी लोगों को समझ नहीं आ रहा है. ऐसे में जिलापूर्ति विभाग शासन-प्रशासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने में जुटा है.
यहां रोजाना विभाग की अलग-अलग टीमें जिलेभर में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का निरीक्षण तो कर ही रही हैं. साथ ही घटतौली और कलाबाजारी पर भी लगाम लगाने की कोशिश जा रही है. आम राशन की दुकानों में किसी तरह से कीमतों को लेकर मनमानी न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है. जिलापुर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि आज जिला मुख्यालय के आस-पास के बाजारों में विभाग की टीम ने छापे और निरीक्षण की कार्रवाई की जिसमें सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों, सब्जी, फल और परचून की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. जिसमें एक दुकान विक्रेता की दुकान बंद होने पर चालान की कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि इस बीच आपूर्ति विभाग में राशन की बराबर मॉनिटरिंग की जा रही है. रोज का गैस, राशन,दाल, गेहूं, चावल के स्टॉक का लेखा जोखा अपडेट किया जा रहा है. विरतण और आपूर्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि आम जनमानस को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो.

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*