उत्तराखण्ड न्यूज़

लॉकडाउन में हरकी पैड़ी पहुंचे गजराज

लॉक डाउन के बीच आधी रात हाथियों ने जंगलों से निकलकर हरकी पैड़ी समेत अन्य आबादी क्षेत्र में पहुंचकर उधम मचाना शुरू कर दिया। हालांकि, हाथियों ने किसी प्रकार के जान-माल का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन हाथी के हरकी पैड़ी क्षेत्र में आने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जिससे एक पुरोहित विद्युत पोल से टकराकर घायल हो गया। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शहर में इन दिनों लॉक डाउन लगा हुआ है। जिससे दोपहर एक बजे के बाद खरीदारी की छूट समाप्त होने के बाद शहर के बाजारों में सन्नाटा छा जाता है। जिसके चलते बुधवार की रात करीब एक बजे राजाजी टाइगर रिजर्व के जंगल से बिल्वकेश्वर कॉलोनी के पास से हाथी निकलकर बाजारों की तरफ रुख करने लगे।

जिसमें एक हाथी हरिद्वार-लक्सर रेलवे लाइन से होता हुआ चंद्राचार्य चौक, भगत सिंह चौक से आगे निकलते हुए ज्वालापुर रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ने लगा। हाथी को देखककर लोगों के होश उड़ गए, लेकिन सूचना मिलने पर हरिद्वार रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर करीब आधा घंटा के बाद काफी मशक्कत कर वापस जंगल में खदेड़ दिया, लेकिन इसके बाद तड़के चार बजे एक हाथी फिर से निकलर हरकी पैड़ी क्षेत्र के बाजारों में पहुंच गया।

हाथी मोतीबाजार, अपर रोड, पालिका बाजार, मालवीय घाट, सुभाष घाट आदि क्षेत्रों में घूमता रहा। इस दौरान हाथी ने गंगा घाटों पर स्नान करने के लगी जंजीरों को आते-जाते तोड़ डाला। वहीं, यहां हाथी को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हनुमान घाट के पास हाथी को देखकर पुरोहित मोनू पंडित भागते समय एक विद्युत पोल से टकरा गया। जिससे वह घायल हो गए। उसे निजी डॉक्टर से उपचार दिलाया गया।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*