उम्मीद

4 अगस्त को जिलासू में आयोजित होगा जिला स्तरीय तहसील दिवस

मीडिया लाइव, चमोली : आगामी 4 अगस्त को जिले के जिलासू में जिला स्तरीय तहसील दिवस आयोजित होगा। जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आगामी 4 अगस्त, 2026 (प्रथम मंगलवार) को तहसील जिलासू में जिला स्तरीय तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। तहसील दिवस का आयोजन पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक होगा।

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार तहसील दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर ही सुनवाई कर उनके त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

तहसील दिवस के माध्यम से विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों एवं जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाएगा। प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण हेतु निर्धारित तिथि एवं समय पर तहसील जिलासू पहुंचकर तहसील दिवस का लाभ उठाएं।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*