उत्तराखण्ड न्यूज़

कर्णप्रयाग पेयजल योजना का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यक्तिगत जल कनेक्शन कार्य में तेजी के निर्देश

मीडिया लाइव, चमोली : जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार ने अटल मिशन फॉर रीजुवनेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन (AMRUT) 2.0 के अंतर्गत संचालित कर्णप्रयाग पेयजल योजना के तहत रिठोली–सुंदरखाल मोटर मार्ग पर निर्माणाधीन पेयजल टैंक का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि ₹27.39 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस योजना का लगभग 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। योजना का निर्माण कार्य अगस्त 2025 से प्रारंभ हुआ है तथा इसे फरवरी 2027 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत पिंडर नदी से लिफ्ट प्रणाली के माध्यम से पानी को दो मुख्य टैंक तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद जल संस्थान की पूर्व से स्थापित कुछ संरचनाओं का उपयोग करते हुए कर्णप्रयाग क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ किया जाएगा। योजना के पूर्ण होने पर लगभग 3,000 पेयजल कनेक्शनों को नियमित एवं बेहतर जलापूर्ति का लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र की पेयजल वितरण व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए व्यक्तिगत पेयजल लाइन बिछाने का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाने के निर्देश दिए, ताकि योजना का लाभ समय पर आमजन तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा नियमित निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी अलकेश नौड़ियाल, जल निगम, अमृत योजना के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*