उत्तराखण्ड न्यूज़

जनसुनवाई शिविर में 13 शिकायतें प्राप्त, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

मीडिया लाइव, बागेश्वर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी एन. एस. नबियाल की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई शिविर में कुल 13 शिकायतें दर्ज की गईं। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में आयोजित शिविर में सड़क, विद्युत, पेयजल तथा मुआवजा भुगतान से जुड़े मामलों पर सुनवाई की गई। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ब्रिडकुल को मिखिला-खलपट्टा सड़क के गड्ढे भरने, नालियों की सफाई तथा मुआवजा वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं ईड़ा-उजेड़ा-भेरू चौबटा सड़क विवाद के समाधान एवं मुआवजा वितरण के लिए लोक निर्माण विभाग को ग्राम प्रधान के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। लाहूर में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर दो सप्ताह में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए 36 दिनों से लंबित मामलों का दो दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*