उत्तराखण्ड न्यूज़

मंत्री: हमारा लक्ष्य परिवहन निगम को घाटे से उबारना है

मीडिया लाइव, देहरादून : परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की।मंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अंतर्गत रामनगर तथा टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों का निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उक्त स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है उन्होंने कहा कि शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम तथा परिवहन विभाग के आपसी समन्वय से पिछले कुछ समय में परिवहन के राजस्व में बढ़ोत्तरी देखी गई है। उन्होंने कहा कि इस चारधाम यात्रा सीजन में अभी तक परिवहन निगम द्वारा लगभग 8 करोड़ रूपये की आय अर्जित की गई है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर किराया घटाये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस कदम से यात्रियों की पहली पसन्द उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसें रही हैं।

मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य परिवहन निगम को घाटे से उबारना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही परिवहन निगम की 50 नई मिनी बसों का संचालन पहाड़ी छोटे मार्गों पर किया जायेगा जिससे यात्रा करना और भी सरल और सुगम हो जायेगा। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशनों में बढ़ोत्तरी करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से लगभग 140 इलेक्ट्रिक बसों की खेंप उत्तराखण्ड को जल्द ही प्राप्त होने जा रही है जिससे सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा टिकट प्रोसेसिंग को सरल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सीएससी सेंटरों से भी टिकट बुक किये जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के कार्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सिटी बसों के संचालन हेतु कार्य योजना बनाई गयी है जिससे आम जनमानस को बहुत सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बसों की मरम्मत, बस डिपो की स्थिति, पुरानी बसों को हटाने की प्रगति, कर्मचारियों की भर्ती, बस स्टेशनों की भौतिक स्थिति, पेयजल, शौचालय, आॅनलाईन बुकिंग, यात्री शिकायतों के निपटारे की स्थिति, तकनीकी अपग्रडेशन और भविष्य के माॅडल पर भी विस्तृत चर्चा की।

बैठक में सदस्य परिवहन निगम प्राधिकरण संजय अरोड़ा, एमडी परिवहन निगम रीना जोशी, उपायुक्त सुनील शर्मा, जीएम अनिल सिंह गब्र्याल तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*