उत्तराखण्ड न्यूज़

बंदियों के सुधार एवं मानवाधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

मीडिया लाइव, पौड़ी: जिला कारागार में बंदियों के पुनर्वास, सुधार एवं सम्मानजनक जीवन की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से आधुनिक हेयर सैलून का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला न्यायाधीश धर्म सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायाधीश द्वारा हेयर सैलून का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि कारागार केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार, पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा से पुनः जुड़ने का माध्यम है। बंदियों को सम्मानजनक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना न्याय व्यवस्था की मानवीय भावना का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित हेयर सैलून की सुविधा से बंदियों में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान एवं अनुशासन की भावना का विकास होगा।

यह पहल न केवल उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करेगी, बल्कि कारागार में सुधारात्मक एवं पुनर्वासात्मक वातावरण को भी और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।जेल अधीक्षक कौशल कुमार ने बताया कि यह हेयर सैलून उस सोच एवं विज़न का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत जिला कारागार पौड़ी गढ़वाल में सुधारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए बंदियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ, स्वच्छता, गरिमापूर्ण जीवन एवं उनके मानवाधिकारों के संरक्षण को प्राथमिकता दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक बंदी को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिलना चाहिए तथा कारागार प्रशासन का उद्देश्य उन्हें सकारात्मक वातावरण प्रदान कर समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापित होने के लिए प्रेरित करना है।कार्यक्रम में एसएसपी सर्वेश पंवार सहित न्यायिक अधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*