उत्तराखण्ड न्यूज़

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर आयोजित किया जागरूकता शिविर

मीडिया लाइव, चमोली : विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर सोमवार को समाज कल्याण विभाग की ओर से राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह, गोपेश्वर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बुजुर्गों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा देना तथा उनके अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित वृद्धजनों ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए और समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेंशन योजना से उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है तथा दैनिक आवश्यकताओं के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है।

इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ऐसे बुजुर्ग जिनका कोई परिजन नहीं है, उनके संरक्षण एवं देखभाल के लिए राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह संचालित किया जा रहा है। यहां वृद्धजनों को निःशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, चिकित्सा सुविधा एवं अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। वर्तमान में आवास गृह में सात वृद्धजन निवासरत हैं।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली के सचिव पुनीत कुमार तथा मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता समीर बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने वृद्धजनों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है।

जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग, निबंध लेखन एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रज्वल पुरोहित ने प्रथम, सौम्या कांडारी ने द्वितीय तथा रिदित नेगी और वर्षिल नेगी ने स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रज्वल पुरोहित प्रथम, वंशिका (केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर) द्वितीय तथा अनन्या तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में तमन्ना पंवार (केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर) प्रथम, प्रज्वल पुरोहित द्वितीय तथा गायत्री विष्ट एवं महक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल, अधीक्षक हरपाल सिंह रौथाण, प्रधान सहायक रोहित प्रकाश, जिला बाल संरक्षण इकाई की रजनी पंवार, चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक राजीव नौटियाल, दत्तक ग्रहण अभिकरण की प्रबंधक रूपा तिवारी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*