उत्तराखण्ड न्यूज़

रात में में हुई सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चेकिंग, 42 चालान एवं 10 वाहन बंद

मीडिया लाइव, देहरादून : बीते दो दिनों में जिले में परिवहन विभाग ने रात में भी विशेष सड़क सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन देहरादून, एआरटीओ विकासनगर तथा इंटरसेप्टर दल देहरादून ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौराहों आई एस बी टी, बल्लुपुर चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर एवं आशारोड़ी पर वाहनों की जांच की ।

अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना, दुर्घटनाओं की रोकथाम करना तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना था। विशेष रूप से बिना फिटनेस संचालित वाहनों, शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों, ओवरलोड वाहनों, आनलाइन माध्यम (ब्ला-ब्ला व रेपिडो ऐप ) से प्राइवेट वाहनों का व्यवसायिक उपयोग तथा अन्य गंभीर यातायात उल्लंघनों पर विशेष निगरानी रखी गई।

संयुक्त जांच अभियान के दौरान कुल 42 वाहनों के चालान किए गए तथा 10 वाहनों को विभिन्न अभियोगों में बंद (सीज) किया गया। बंद किए गए वाहनों में बिना फिटनेस संचालित वाहन, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक तथा ओवरलोडिंग करने वाले वाहन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। इसी प्रकार बिना फिटनेस एवं ओवरलोड वाहन सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। ऐसे मामलों में विभाग द्वारा शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाते हुए कठोर कार्रवाई की जा रही है।

डॉ. अनीता चमोला ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रवर्तन का विषय नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना चाहिए, वाहन के सभी वैध दस्तावेज अद्यतन रखने चाहिए तथा किसी भी स्थिति में शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन संचालन नहीं करना चाहिए।

परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर स्वयं तथा अन्य लोगों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें। भविष्य में भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार संचालित किए जाते रहेंगे।
प्रवर्तन कार्यवाही में एआरटीओ (प्रवर्तन ) देहरादून पंकज श्रीवास्तव, एआरटीओ (प्रवर्तन ) विकासनगर अनिल सिंह नेगी व परिवहन कर अधिकारी श्वेता रौथाण मय दल सम्मिलित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*