मनोरंजन-लाइफ-स्टाइल

दिवसीय बर्ड फेस्टिवल: बर्ड वॉचिंग के शौक़ीन हैं तो चले आइए यहाँ

मीडिया लाइव, पौड़ी : कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं और इस आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि बर्ड फेस्टिवल के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बर्ड वाचिंग से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बर्ड प्रदर्शनी के साथ-साथ स्टॉल लगाए जाएं, जिनमें पक्षियों की प्रजातियों, उनके संरक्षण और पर्यावरण संतुलन से संबंधित जानकारी दी जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्लभ एवं प्रवासी पक्षियों की पहचान से जुड़े सूचना पैनल, बर्ड आइडेंटिफिकेशन चार्ट और जागरूकता सामग्री भी प्रदर्शित की जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि फेस्टिवल के दौरान बर्ड वाचिंग हेतु कुल 12 नेचर ट्रेल्स विकसित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से प्रतिभागी प्राकृतिक वातावरण में विभिन्न पक्षी प्रजातियों को नजदीक से देख सकेंगे। इसके साथ ही स्कूली बच्चों एवं युवाओं के लिए बर्ड क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे उनमें पर्यावरण एवं जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़े।

उन्होंने बाहर से आने वाले बर्ड वॉचरों को आमंत्रित करने तथा उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। बर्ड फेस्टिवल में बर्ड फोटोग्राफी प्रतियोगिता, लाइव फोटोग्राफी सत्र, प्रदर्शनी तथा मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आयोजन से जुड़ सकें।

जिलाधिकारी ने जिला शिक्षाधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए। वहीं खेल अधिकारी को मैराथन दौड़ के पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह नेगी, भातखंडे हिंदुस्तानी संगीत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध बिष्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी भौतिक रूप से तथा डीएफओ लैंसडाउन जीवन मोहन दगाड़े, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान सहित विभिन्न बर्ड वाॅचिंग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*