उत्तराखण्ड न्यूज़

बिग न्यूज़ उत्तराखंड : अल्मोड़ा में बस एक्सीडेंट, 7 लोगों की मौत, 12 घायल

FacebookTwitterGoogle+WhatsAppGoogle GmailWeChatYahoo BookmarksYahoo MailYahoo Messenger

मीडिया लाइव, अल्मोड़ा : जिले में एक रोड एक्सीडेंट की न्यूज़ सामने आई है। यहाँ एक बस गहरी खाई में जा गिरी। पहली नजर में दुर्घटना में 7 लोगों मौत होनी की जानकारी सामने आई है। वहीं 12 लोग घायल बताये जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
खबर कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले से है जहाँ एक बड़ी सड़क दुर्घटना हो गयी है। एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की जान चली गयी। एक्सीडेंट में दो महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच रहत और बचाव कार्य किया। जहाँ से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार यह हादसा अल्मोड़ा के भिकियासैंण इलाके के शिलापनी के पास हुआ है। हादसे का कारण प्रथम दृष्टया बस का अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरना बताया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, बस में कुल 19 यात्री सवार थे। हादसे की वजह का पता किया जा रहा है। अनुमान है कि चालक का नियंत्रण खो जाने की वजह से यह हादसा हुआ। मृतकों में पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
मृतकों में शामिल जिनमें गोविंद बल्लभ (80 वर्ष), उनकी पत्नी पार्वती देवी (75 वर्ष), दोनों जमोली निवासी; सूबेदार नंदन सिंह अधिकारी (65 वर्ष), जमोली; तारा देवी (50 वर्ष), बाली; गणेश (25 वर्ष); उमेश (25 वर्ष); और एक अज्ञात युवक, जिसकी पहचान अभी की जा रही है।

जबकि घायलों में नंदा बल्लभ (50 वर्ष), नौबाड़ा; राकेश कुमार (40 वर्ष), नौबाड़ा; नंदी देवी (40 वर्ष), सिंगोली; हंसी सती (36 वर्ष), सिंगोली; मोहित सती (16 वर्ष), नौघर; बुद्धि बल्लभ (58 वर्ष), अमोली; हरीचंद्र (62 वर्ष), पाली; भूपेंद्र सिंह (64 वर्ष), जमोली; जितेंद्र रेखाड़ी (37 वर्ष), विनायक; बस चालक नवीन चंद्र (55 वर्ष); हिमांशु पालीवाल (17 वर्ष); और प्रकाश चंद (43 वर्ष), चचरौटी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवारों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि घायलों को तत्काल और उचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।