हेल्थ-केयर

निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण, जानकारी से कर सकते हैं बचाव

मीडिया लाइव, चमोली : विश्व निमोनिया दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के प्रसवोत्तर टीकाकरण केंद्र (पी.पी.सी.) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य सूचना, शिक्षा एवं संचार प्रबंधक उदय सिंह रावत ने उपस्थित माताओं एवं रोगियों के तीमारदारों को संबोधित करते हुए बताया कि निमोनिया फेफड़ों का संक्रमण है जो विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण, स्वच्छ वायु, धुएं से बचाव, संतुलित आहार और हाथों की स्वच्छता अपनाकर इस रोग से बचा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि तेज सांस लेना, छाती में खिंचाव या बुखार जैसे शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। इस वर्ष विश्व निमोनिया दिवस की थीम “चाइल्ड सर्वाईवल ” रखी गई है, जिसका उद्देश्य बच्चों को इस बीमारी से सुरक्षित रखना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि “हर सांस महत्वपूर्ण है” और सभी मिलकर निमोनिया के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर एएनएम मंजू रानी रावत, उषा गोरखा एवं आलोक परमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*