हेल्थ-केयर

आयुष क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित किया जाए : सुबोध उनियाल

मीडिया लाइव, देहरादून : राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ का सप्तम द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन होटल सन पार्क, जीएचएस रोड देहरादून में हुआ। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर अति विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर, विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष महिला आयोग कुसुम कंडवाल, आयुष सचिव दीपेंद्र चौधरी एवं अपर सचिव आयुष शिक्षा विभाग एवं निदेशक डॉ विजय कुमार जोगदंडे मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग की संजीवनी स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम सम्मिलित होते हुए संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दी।

कैबिनेट मंत्री ने राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए आयुष चिकित्सा को बढ़ावा देने और पांरपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुष क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने उत्तराखंड में ईको टूरिज्म को आयुष से जोडते हुए आगे बढ़ाने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि हमारा उत्तराखंड राज्य योग नीति लागू करने वाला पहला राज्य है, जो कि उत्तराखंड को आयुष प्रदेश बनाने की दिशा में एक प्रमुख कदम है। उन्होंने संघ के अधिवेशन के लिए शुभकामनाएं भी दी।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार द्वारा संघ की प्रमुख मांगों को साझा किया गया। उन्होंने संघ द्वारा डीएसीपी अनुमन्य करने, वरिष्ठता क्रम के अनुसार विभागीय निदेशक व अपर निदेशक की नियुक्ति किए जाने, संवर्ग के ढांचे का पुनर्गठन कर प्रोन्नति के पद को बढ़ाने, संवर्ग में पूर्व से स्वीकृत पदों के अतिरिक्त एक अपर निदेशक और तीन पद अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, चिकित्सा अधिकारियों के कुल पदों के सापेक्ष 20 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद सृजित करने, चिकित्सा अधिकारियों को मिलने वाला एनपीएबढ़ाने के लिए, सीसीएल की स्वीकृति जिला स्तर से करवाने की मांग प्रमुखता से रखी गई। कैबिनेट मंत्री ने चिकित्सा संघ की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी मांगों जल्द ही मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

इस मौके पर आयुष सचिव दीपेंद्र चौधरी ने प्रदेश में आयुष चिकित्सा को सर्वाेपरि रखने के लिए आयुर्वेद चिकित्सकों से जनहित में कार्य करने की अपेक्षा की।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*