उत्तराखण्ड न्यूज़सरकार/योजनाएं

नायब तहसीलदार के 50 प्रतिशत पद आयोग, 50 प्रतिशत पद्दोन्नति से भरे जायें

मीडिया लाइव,देहरादून : परिवहन, समाज कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री यशपाल आर्य की अध्यक्षता में अधीनस्थ कार्यपालक (नायब तहसीलदार) सेवा नियमावली-2013 में उत्तराखण्ड पटवारी-लेखपाल, संग्रह अमीन, रजिस्ट्रार कानूनगो और कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल से नायब तहसीलदार पद पर पद्दोन्नत्ति हेतु उठायी गयी मांगों के क्रम में मंत्री मण्डल की उप-समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप-समिति के सभी सदस्यों ने नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नत्ति के लिए विभिन्न संवर्गों की मांग के अनुसार विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।
उप समिति द्वारा उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखण्ड की वर्तमान नियमाली को भी ध्यान में रखते हुए आपसी सहमति से निर्णय लिया कि नायब तहसीलदार के पद पद 50 प्रतिशत पद आयोग द्वारा सीधी भर्ती से भरे जायें तथा शेष 50 प्रतिशत पद पद्दोन्नति से भरे जायें। जिसमें 32 प्रतिशत पद पटवारी-लेखपाल, 12 प्रतिशत पद रजिस्ट्रार कानूनगों और 6 प्रतिशत पद संग्रह अमीनों में से पद्दोन्नति के माध्यम से भरे जायें।
मंत्री ने राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिये कि आज उप समिति द्वारा लिये गये निर्णयों के क्रम में नायब तहसीलदार पद पर सीधी भर्ती और पद्दोन्नति के निर्णयों के सम्बन्ध में तद्नुसार कार्य करते हुए कैडर का निर्धारण करें और सम्बन्धित सभी पक्षों को निर्णय से अवगत करा दें।
इस अवसर पर मंत्रिमण्डलीय उप समिति के सदस्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ. धन सिंह रावत, राजस्व सचिव सुशील कुमार और अपर सचिव बी.एम. मिश्र मौजूद थे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*