उत्तराखण्ड न्यूज़

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ थीम पर होंगे विशेष आयोजन

मीडिया लाइव, पौड़ी : 21 जून को मनाया जाने वाला 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम के साथ जनमानस को स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करेगा। पौड़ी जिले में इस अवसर पर व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिये 1 मई से ग्राम स्तर पर योग सत्रों की शुरुआत की गयी थी, वहीं 15 मई से ब्लॉक स्तर पर भी नियमित योग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थलों पर योग सत्रों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गयी है।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि योग कार्यक्रम जिला कारागार, पुलिस लाइन, एसएसबी श्रीनगर, इंजीनियरिंग कॉलेज घुडदौड़ी, मेडिकल कॉलेज श्रीनगर व नर्सिंग कॉलेज डोभ श्रीकोट के अलावा ग्राम स्तर व ब्लॉक स्तर पर आयोजित किये जा रहे हैं। इसके अलावा 21 जून को पांच प्रमुख स्थलों पर वृहद स्तर पर सामूहिक योग सत्र आयोजित किये जाएंगे, जिनमें आम जनता, अधिकारीगण, छात्र और स्वयंसेवी संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

21 जून को विधानसभा यमकेश्वर के वेद निकेतन, पौड़ी शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह स्टेडियम (रांसी), श्रीनगर शारदा घाट, चौबट्टाखाल राइका सतपुली व कोटद्वार के टीसीजी इण्टर कॉलेज कोटद्वार में योग कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि योग न केवल हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, बल्कि आज के तनावपूर्ण जीवन में मानसिक और शारीरिक संतुलन का प्रमुख माध्यम भी है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पौड़ी जिले में हर स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी करें और योग को केवल एक दिवस के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनायें।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*