करप्शन/क्राइम

पौड़ी पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर टप्पेबाज

मीडिया लाइव, लक्ष्मणझूला: पुलिस कप्तान पौड़ी लोकेश्वर सिंह के द्वारा लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा घाटों,आरती स्थलों तथा महत्वपूर्ण मठ,मंदिरों,आश्रम ओर धर्मशाला में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने ओर सतर्कता बरतने के लिए थानाध्यक्ष लक्ष्मण झूला को निर्देशित किया गया है।

इसके साथ ही एसएसपी ने ऐसे स्थानों पर घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के भी निर्देश दिए गए है। जिस पर थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष पैथवाल के द्वारा थाना क्षेत्र में ऐसे स्थानों पर नजर रखने के लिए थाने पर तीन फ्लाइंग स्क्वायड का गठन किया गया है।

बीते रोज ऐसे ही एक मामले में लक्ष्मणझूला पुलिस ने शातिर टप्पेबाज को धर दबोचा है। घटनाक्रम के अनुसार सुनीता मूंघडा निवासी बेसू सूरत गुजरात चार मई को गीता भवन नंबर एक में अपने परिवार जनों के साथ एक सप्ताह के लिए सत्संग में आई है।

पीड़िता ने बीते रोज थाने आकर बताया कि जब वह शाम को अपने कमरे में थी तो कोई अज्ञात व्यक्ति आया ओर उनसे कहने लगा मुझे आपके कमरे की साफ सफाई ओर सिलेंडर बदली करना है। इस बीच उसके द्वारा मुझे बातो में उलझा कर मेरा लेडिज हैंड बैग बेगमिरी कम्पनी जिसमें वीवो और एप्पल कंपनी का फोन तथा चार्जर ओर मेरा चश्मा तथा हेलीक्स कंपनी की घड़ी ओर इक्कतीस हजार रुपए की नगदी रखी थी, जिसको उस अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया।

इस मामले में सूचना पर त्वरित ही थाने पर अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है घटना के पश्चात पुलिस कप्तान लोकेश्वर सिंह द्वारा थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल के नेतृत्व में दो अलग-अलग डेडीकेटेड टीमों का गठन किया गया।

गठित टीमो के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया गया और साथ ही पुलिस टीम ने ऐसी घटनाओं में शामिल रहे पूर्व अपराधियों की भी कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के तहत पुलिस ने तीन दर्जन सीसीटीवी कैमरो को खंगाला और बेहतर सर्विलांस का प्रयोग करते हुए देर रात बागखाला तिराह के पास से अभियुक्त विवेक पुत्र ओमप्रकाश निवासी मकान नंबर A 152 गोकुलपुरी दिल्ली ,हाल निवासी शीशमझाड़ी कोतवाली ऋषिकेश देहरादून को चोरी के शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार कर दिया गया है।

मामले में थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने बताया कि पकड़े गए टप्पेबाज चोर से घटना अंजाम देने के विषय में सख्ती से पूछताछ की गई तो अभियुक्त विवेक ने बताया की वह मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है तथा वर्तमान में शीशम झाड़ी ऋषिकेश क्षेत्र में रह रहा है। वह बीते एक वर्ष से आश्रम तथा धर्मशालाओं में वही का कर्मचारी बनकर यात्रियों के कमरों में साफ सफाई और अन्य सुविधाओं के नाम पर उनके बैग और कीमती सामान तथा ज्वैलरी पर मौका देख कर हाथ साफ करता है।

उसने यह भी बताया कि वह पहले भी हरिद्वार और ऋषिकेश क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुका है वही थानाध्यक्ष ने बताया की विवेक उपरोक्त के आपराधिक इतिहास के विषय में जानकारी के लिए जनपद अपराध अभिलेख ब्यूरो के साथ ही राज्य अभिलेख ब्यूरो से भी संपर्क स्थापित कर मदद ली जा रही है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने यह भी बताया है की ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए उनके द्वारा बीते रोज ही थाने पर सभी धर्मशालाओं और आश्रमों के प्रबंधकों के साथ बैठक की गई है।

पुलिस की तरफ से सभी को अवगत कराया गया है कि वह अपने-अपने संस्थानों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सजकता बोर्ड लगाए। जिससे यात्रियों के साथ उठाईगिरी और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लग सके, लक्ष्मण झूला पुलिस के द्वारा लगातार टप्पेबाजी की घटना पर की जा रही प्रभावी कार्यवाही को स्थानीय संत और वसींदों द्वारा भी सराहा जा रहा है।

वही थानाध्यक्ष ने बताया है की लक्ष्मणझूला पुलिस ऐसे घटनाओं में शामिल हो रहे अपराधियों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कानूनी कार्यवाही करेगी,अभियुक्त को पुलिस द्वारा आज चोरी के माल के साथ पौड़ी स्थित न्यायालय में भेज दिया गया हैपुलिस टीम में उप निरी0अभिनव शर्मा उत्तम रमोला विनोद चमोलीहेड कां0 सुवर्धन, केसर मुकेश जोशी सुरेंद्र कुमार तथा पीआरडी विमल बिष्ट शामिल रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*