जन समस्याएं

जरूरत मंदों के लिए वरदान साबित हो रहा जनता दर्शन कार्यक्रम…

मीडिया लाइव, देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सोमवार को जतना दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया जनता दर्शन में 133 शिकायत प्राप्त हुई प्राप्त शिकायतों में अधिकतर शिकायत भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त पेयजल, अतिक्रमण, आपसी विवाद, सहित नगर निगम, वन विभाग, विद्युत विभाग एमडीडीए आदि विभागों से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई।

हाल ही में हुए अनाथ पूर्णतः दिव्यांग जितेन्द्र का 23000 ₹ का विद्युत बिल रायफल फंड से जिला प्रशासन ने चुकाया तथा कर्ज बंधन से मुक्त करते हुए उन्हें ‘‘सारथी’’ से घर पंहुचाया। वहीं पति की मृत्यु उपरांत 1 वर्ष से 15 लाख बीमा मुआवजा हेतु भटक रही शिवानी गुप्ता,के लिए डीसीबी बैंक मैनेजर की 15 लाख वसूली पत्र डीएम ने ही जारी कर दिया साथ ही डीएम बोले यह दिलवाना हमारी आधिकारिक जिम्मेदारी है।

इसी प्रकार गंभीर फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे विधवा मॉ के बेटे कार्तिक रावत के ईलाज का तत्काल चंद मिनटों मेें पुख्ता इंतजाम; कराते हुए डीईआईसी में हुआ रजिस्ट्रेशन करवाया। ध्वस्तीकरण नोटिस के उपरान्त भी कार्यवाही न होने पर व्यथित महिला देख एमडीडीए अधिकारी किए तलब, ध्वस्तीकरण की मौके पर ही निश्चित तिथि निश्चित कराई।

महीनों से भूमि सीमांकन को भटक रहे फरियादी हुकुम सिंह का सर्वे समाधान करते हुए डीएफओ ने मौेके पर ही तिथि निहित करवाई हार्ट पेशेंट व्योवृद्ध दम्पति फरियादी ; आवासीय क्षेत्र में अवैध कारखाना; पर डीएम ने सीआरपीसी 133 में मुकदमा दर्ज करवायाः एमडीडीए प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड को सीलिंग करने का 1 सप्ताह का समय दिया।

11 माह से पेंशन को भटक रही राधा की मौके पर ही पेंशन लगाई गई। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पर तत्काल ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करें सम्बन्धित एसडीएम को दिए गए।जनता दर्शन कार्यक्रम गलज्वाड़ी में ग्रामवासियों द्वारा सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द कर अतिक्रमण की शिकयत की गई जिस पर डीएम ने तहसीलदार सदर को आज मौका मुआवना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। रानीपोखरी में अतिक्रमण की शिकायतों पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

बडोवाला शिमला बाईपास निवासी जितेन्द्र जो दिव्यांग है उनकी माता की मृत्यु हो गई है जिनका विद्युत बिल 23 हजार से अधिक का होने के कारण वे नही दे पा रहे हैं तथा उनका विद्युत कनैक्शन भी काट दिया है। जितेन्द्र को दिव्यांग पेंशन के अलावा आय का कोई अन्य साधन नही है, जिस पर डीएम ने जितेन्द्र को उनकी क्षमता के अनुसार कौशल विकास का रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश के साथ ही उनका विद्युत बिल रायफल फंड से देने के निर्देश दिए।

वहीं ऋषिनगर रिस्पना निवासी राधा जो 11 माह से पेंशन के लिए भटक रही थी उनकी मौके पर पेंशन स्वीकृत की गई। ग्राम तौली, लांघा निवासी हुकम सिंह 2023 से अपनी भूमि सीमांकन के लिए भटक रहे थे, फरियादी ने अपनी फरियाद डीएम को सुनाई जिस पर डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय निर्धारित कर बताएं वे सीमांकन कब करेंगे जिस पर डीएफओ ने 21 मई का समय दिया है।

पति की मृत्यु उपरांत 1 वर्ष से बीमा मुआवजा के लिए भटक रही शिवानी गुप्ता, डीसीबी बैंक मैनेजर की 15 लाख वसूली पत्र डीएम ने ही कर दिया जारीः बोले अब आप यह जाके वसूलना हमारी अधिकारिक जिम्मेदारी। न्यू कैंट रोड निवासी दम्पति जो हार्ट पेंशट है ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके घर के पास आवासीय कालोनी में अवैधरूप से कारखाना संचालित किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में गंदगी हो रही है,जिससे स्वास्थ्य पर विपरित असर पड़ रहा है, जिस पर 133 में मुकदमा दर्ज करवाया। तथा ने डीएम ने एमडीए,श्रम विभाग,नगर निगम, उत्तराखण्ड प्रदूषण निंयत्रण बोर्ड को 1 सप्ताह का समय दिया।

लैंण्ड ऑनर लीस के साथ ही जीएमडीआईसी की अनुमति जांच के निर्देश दिए। सहस्त्रधारा रोड निवासी एक महिला द्वारा शिकायत की गई की पड़ोसी द्वारा अनाधिृत निर्माण किया गया है, एमडीडीए से शिकायत की गई जिस पर एमडीडीए ने मार्च में नोटिस दिया किन्तु कार्यवाही नही की गई, जिस पर डीएम ने एमडीडीए के अधिकारियों को तलब करते हुए तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे कार्तिक रावत जिनकी विधवा मॉ गौशाला में कार्य कर उनका पालन पोषण करती है को अब जिला प्रशासन मुफ्त ईलाज कराएगा डीएम ने इसके निर्देश सीएमओ को दिए हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, संयुक्त मजिस्टेªट अनामिका, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*