शिक्षा-खेल

नंदा सुनंदा प्रोजेक्ट से पढ़ रही हैं बेटियाँ…

मीडिया लाइव, देहरादून: मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा बोया गया प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा बेटियों की शिक्षा एवं बेटियों को सशक्त बनाने में एक भागीरथ प्रयास है जिसके द्वारा निर्बल बेटियों की शिक्षा की स्पार्क जगाकर शिक्षा की गंगा बहा रहा है।

डीएम के प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा से अब तक लगभग 10 लाख से अधिक धनराशि से 28 बेटियां की पढ़ाई को पुनर्जीवित किया गया है। आज भी 9 बेटियां नंदा-सुनंदा बनी। मुख्यमंत्री के जनभाव से निर्बल असहाय बालिकाओं को सशक्त बनाता डीएम का प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा। आज 9 बालिकाओं की पढ़ाई पुनर्जीवित प्राची बिटिया को प्रतिष्ठित संस्थान में MCA दाखिला पश्चात प्रशासन ने रुपए 25000 वाहन सुविधा शुल्क भी जमा किया। ओवरऑल उदेश्य प्राची को कंप्युटर engineer ही बनाना प्रशासन का लक्ष्य, बेटियों में शिक्षा की गंगा बहाता; जिला प्रशासन का भागीरथ प्रयास प्रोजेक्ट ‘‘नंदा-सुनंदा’’।

डीएम ने कहा कि शिक्षा हैं दुनिया सबसे शक्तिशाली हथियार, उन्होंने बेटियों से शिक्षा के लिए अपनी स्पार्क को जिंदा रखने को कहा। साथ कहा कि बेटियों के शिक्षित होने से समाज भी सशक्त बनेगा।जिलाधिकारी ने कहा की बेटी को सशक्त बनाने का निंदा सुनंदा एक ग्लोबल प्रयास है हम रहे ना रहे यह चलता रहेगा। उन्होंने बेटियों की हौसला बजाई करते हुए कहा कि आप अपनी शिक्षा की स्पार्क को जारी रखें आपकी शिक्षा का वहन जिला प्रशासन करेगा, डीएम ने महिला अधिकारियों का उदाहरण देते हुए बालिकाओं को उनकी तरह बनने के लिए भी प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा निर्बल के द्वारा असहाय बालिकाएं जिनकी शिक्षा पारिवारिक मजबूरी के कारण छूट जा रही है उनको पुनर्जीवित कर उनके सपनों में उड़ान भरने तथा सुरक्षित भविष्य की नीव रखने का एक आधार है। उन्होंने बेटियों में लक्ष्य प्राप्त करने की ललक जगाई। उन्होंने कहा कि शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है दुनिया का कोई भी हथियार शिक्षा से बड़ा नही है।

इसलिए कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करें, जिला प्रशासन आपका सहयोग करता रहेगा। आज खुशी कौर कक्षा 4, 13425₹, जैनब कक्षा 5 को 7900₹, तथा प्राची जिनकी पढाई के लिए पूर्व डीआईटी में एडमिशन कराया था किन्तु आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिवहन का वहन नही कर पा रही थी के लिए 2500 ₹ का चैक दिया गया है। आज 9 नंदा-सुनंदा देवीयों को कुल 308760 ₹ मात्र के चैक दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद ढौंडियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*