अन्य

वेस्ट वॉरियर्स के लिए लगाया फ्री हेल्थ कैम्प…

मीडिया लाइव, देहरादून: उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल के निर्देशानुसार नगर निगम देहरादून, स्वास्थ्य विभाग एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सौजन्य से रविवार को नगर निगम टाउन हॉल में वेस्ट वॉरियर्स के लिए बहुउदेशीय एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें 232 रैग पिकर्स (कचरा बीनने वाले) का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ ही कचरा बीनने के लिए सेफ्टी किट वितरित की गई। शिविर में रैग पिकर्स के आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड और भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘‘नमस्ते योजना’’ के तहत आईडी कार्ड भी बनाए गए। इस शिविर का उदेश्य समाज के सबसे पिछड़े एवं जरूरतमंद वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जागरूकता एवं सुरक्षा साधन पहुंचाना था।

कोरोना काल के बाद देहरादून नगर निगम क्षेत्र में कचरा बीनने वाले 463 परिवारों का सत्यापन किया गया था। ये लोग मुख्यतः विंदाल नदी, चूना भट्टी, कार्गी चौक, मोथरोवाला, छःनबंर पुलिया आदि स्थानों के आसपास निवासरत है। रैग पिकर्स शाम-सबेरे सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों से सूखा कूडा एकत्रित कर अपनी आजीविका चलाते है और पर्यावरण को स्वच्छ रखने में महत्पूर्ण सहयोग करते है। दिनरात कूड़े कचरे के संपर्क में रहने से स्वांस, हदय रोग, रक्त विकार, त्वचा विकार आदि बीमारियों से स्वयं को बचाने के लिए ये लोग सेवाओं का लाभ नही उठा पाते है।

इन सभी समस्याओं को देखते हुए उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार नगर निगम देहरादून, स्वास्थ्य विभाग एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के माध्यम से रविवार को बहुउद्देशीय एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर रैग पिकर्स को लाभान्वित किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में ‘‘नमस्ते योजना’’ के तहत 40 रैग पिकर्स के आईडी कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य शिविर में 232 रैग पिकर्स (कचरा बीनने वाले लोग) की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, 19 आयुष्मान कार्ड, 15 लैब टेस्ट, 37 टीवी, एक्स-रे जांच, 23 टीबी स्पुटम जांच, 73 ईएनटी जांच, 22 गायनी जांच, 35 त्वचा रोग जांच, 40 जनरल फिजीशियन जांच, 165 लोगों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। सभी वेस्ट वॉरियर्स को कचरा बीनने के लिए सुरक्षा किट के तहत जूते, दस्ताने, सैनिटाइजर, मास्क, रिफ्लेक्टर जैकेट आदि सुरक्षा सामग्री का वितरण के साथ जागरूक किया गया।

उप नगर आयुक्त ने कहा कि मेयर सौरव थपलियाल और नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल के विशेष प्रयासों और निर्देशों के क्रम में इस शिविर का सफल आयोजन किया गया। कहा कि वेस्ट वॉरियर्स हमारे सार्वजनिक और पर्यटक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में बड़ी भूमिका निभाते है। देहरादून नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पूर्व में 463 ऐसे परिवारों का सत्यापन किया गया था। वर्तमान में सत्यापन करने पर करीब 300 परिवार वेस्ट वॉरियर्स के रूप में अभी काम करते है। इन सभी का यहां पर मेडिकल चेकअप के साथ सेफ्टी किट वितरित की गई है।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनीष शर्मा ने रैग पिकर्स को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और समय समय पर जांच कराने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पार्षद विशाल कुमार ने कहा कि नगर निगम में आयोजित बहुआयामी शिविर निश्चित रूप से वेस्ट वॉरियर्स के लिए बहुत उपयोग रहा और आगे भी इस तरह के कैंप लगाकर वेस्ट वॉरियर्स को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेस्ट वॉरियर्स को जीवन यापन के लिए नगर निगम एवं वेस्ट वॉरियर्स संस्था के माध्यम से समय समय पर राशन किट भी दी जाती है। नगर निगम पार्षद एवं कचरा बीनने वाले लाभार्थियों ने जागरूकता और बहुआयामी शिविर लगाकर लाभान्वित करने के लिए शासन प्रशासन की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।

बहुआयामी शिविर में उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, वेस्ट वॉरियर्स संस्था के सहायक निदेशक नवीन कुमार सडाना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा मनीष शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा सीएस रावत, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल आर्य, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ आलोक जैन, एनपीएचसी चिकित्सक डॉ पांडे, निगम के पार्षद विशाल कुमार, हाई फीड संस्था से अनिल पैनोली, सुभाष शर्मा, लैब टेक्नीशियन की टीम एवं बड़ी संख्या में रैग पिकर्स मौजूद थे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*