उत्तराखण्ड न्यूज़

कोटद्वार में 8 मई को होगी निर्यात संवर्धन व RAMP कार्यशाला…

मीडिया लाइव, कोटद्वार: जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तर निर्यात संवर्धन एवं RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) कार्यशाला का आयोजन 8 मई, 2025 को किया जाएगा। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को निर्यात के क्षेत्र में सशक्त बनाना एवं राज्य के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के प्रदर्शन को बेहतर बनाना है।

कार्यशाला में भाग लेने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज शनिवार से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शुरू कर दी गई है।

जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के महाप्रबंधक सोमनाथ गर्ग ने बताया कि कार्यशाला में भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों के विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं एवं अनुभवी उद्योगपतियों द्वारा उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही कार्यशाला न केवल जानकारी का आदान-प्रदान करने का मंच होगी, बल्कि यह स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी।कार्यशाला में उत्तराखंड निर्यात पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया, RAMP योजना की विशेषताएं एवं लाभ, स्थानीय उद्यमियों एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ नेटवर्किंग के अवसर, निर्यात से जुड़े दस्तावेज़ीकरण, प्रोत्साहन योजनाएं एवं सरकारी नीतियों की जानकारी, निर्यात के लिए तैयार व्यवसायों को मिलने वाली सरकारी सहायता आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।


सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'पप्पू गिरधारी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*