उत्तराखण्ड न्यूज़

अंतराष्ट्रीय गुलदार दिवस पर किया कार्यक्रम आयोजित…

मीडिया लाइव, पौड़ी: अंतराष्ट्रीय गुलदार दिवस के अवसर पर सेंट थॉमस स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गढ़वाल वन प्रभाग ने सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम में कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए ‘वन एवं वन्यजीव’ विषय पर और कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए ‘वनाग्नि का वन एवं वन्यजीवों पर प्रभाव’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।उपप्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी आयशा बिष्ट ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छात्रों को गुलदार की पारिस्थितिकी तंत्र में महत्ता, मानव-वन्यजीव संघर्ष के प्रमुख कारण और गुलदार के साथ मानव के सह-अस्तित्व के लिए आवश्यक जीवनशैली में परिवर्तन के बारे में जानकारी दी।

कक्षा 1 से 5 तक के वर्ग में ‘वन एवं वन्यजीव’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में आशवी सैनी प्रथम स्थान पर, आयांश द्वितीय तथा समृद्धि तीसरे स्थान पर रहीं जबकि कक्षा 6 से 8 तक के वर्ग में ‘वनाग्नि का वन एवं वन्यजीवों पर प्रभाव’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में नाविका बोरा प्रथम स्थान पर, आरोही भंडारी द्वितीय तथा अविकल रोडियल तीसरे स्थान पर रहे।आयोजित कार्यक्रम में एसडीओ लक्की शाह, उप-प्रभागीय वन अधिकारी थलीसैंण, सेंट थॉमस प्रबंधक फादर जीजो पैलाथिंकल, प्रिंसिपल सिस्टर सौमिनी, शिक्षक और नागदेव रेंज के कार्मिक उपस्थित रहे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*