जन समस्याएंपर्यटन सैर सपाटा

मसूरी में भी शुरू हुई शटल सेवा, RTO ने दिए जरूरी निर्देश…

मीडिया लाइव, देहरादून: वीकेंड में मसूरी और आस पास के पयर्टक स्थलों में वाहनों का आगमन अत्यधिक बढ़ जाता है। इससे बढ़ने वाली भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन, पुलिस, परिवहन और नगरपालिका मसूरी के सहयोग से परिवहन विभाग शटल सेवा का संचालन कर रहा है। यह संचालन वर्तमान में किंग क्रेग पार्किंग और गज्जी बैंड से चलाया जा रहा है।

इसके तहत नियमानुसार वाहनों के प्रकार के अनुसार भाड़ा भी निर्धारित किया गया है। इसे पर्यटकों के सामने प्रदर्शित किया गया है। वर्तमान में ये व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

शनिवार को संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), देहरादून डाॅ अनीता चमोला और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ( प्रवर्तन), देहरादून पंकज श्रीवास्तव ने शटल सेवा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डॉ अनीता चमोला ने यात्रियों से सद्भावना पूर्ण व्यवहार करने, वाहनों को यांत्रिक और भौतिक रूप से स्वस्थ रखने और किसी भी परिस्थिति में सदैव तत्पर रहने हेतु निर्देश दिए। साथ ही साफ सफाई और निर्धारित किराया ही लेने हेतु निर्देश दिए।

इस निरीक्षण में लोक निर्माण विभाग देहरादून के अधिकारी श्री प्रदीप शाही, सुदर्शन राणा,मसूरी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों सहित श्रीमती श्वैता रौथान, परिवहन कर अधिकारी भी शामिल रहीं।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*