नौकरी-युवा जगत-स्वरोजगार

आजीविका : महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड सरकार के आत्मनिर्भर सशक्त इजा-बेणी (माता व बहन) के संकल्प को हिलांस आउटलेट के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक स्थलों में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, कैंटीन निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है जिसके फलस्वरूप क्लाकट्रेट, कोरोनेशन एवं पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में महिला समूहों द्वारा संचालित आधुनिक आउटलेट धरातल पर नजर आने लगी है, जिसका मुख्यमंत्री शीघ्र लोकार्पण करेंगे।

जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना के अन्तर्गत शुरूआती चरण में लगभग 80 लाख की धनराशि से 4 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोले जाने की योजना के फलस्वरूप 3 आउटलेट तैयार हो गई हैं जिनका जल्द मुख्यमत्री लोकार्पण करेंगे।

इस योजना से प्रत्येक आउटलेट पर लगभग 25 महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ ही उनके परिवार की आर्थिकी सुदृढ होगी राज्य के पहाड़ी उत्पादों के लिए अच्छा बजार मिलने में भी सहायक सिद्ध होंगे।बुलंद हो हौसला; तो क्या चीज संभव नहीं, यह जिला प्रशासन ने देहरादून ने इसकी मिशाल देते हुए कलेक्टेªट, कोरोनेशन, पर्यटन स्थल गुच्चुपानी में आुधनिक हिलांस आउटलेट तैयार की जिसका जल्द ही मा0 मुख्यमंत्री लोकार्पण करेंगे।

डीएम राज्य सरकार के आत्मनिर्भर इजा-बेणी के संकल्प को आगे बढाते हिलंास कैन्टीन नया उपक्रम बनाया है जिसमें प्रति आउटलेट पर कम से कम 25 परिवार सशक्त बनेंगे साथ ही जनमानस को स्वच्छ पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। दावा किया जा रहा है कि जिले में डीएम के जनउपयोगी प्रोजेक्ट मूर्तरूप ले रहे हैं जिनसे रोजगार व जनसुविधा एक साथ अवसर प्राप्त हो रहे है।

डीएम सविन बसंल नैनीताल में डीएम रहते ऐसे 15 आउटलेट बनवा चुके हैं, जो आज भी संचालित है नैनीताल में महिला स्वयं सहायता समूह इनको चला रही हैं। जिससे महिला समूहों आर्थिकी मजबूत हुई हैं वही राज्य के पहाड़ी पारम्परिक उत्पादों को बाजार मिल रहा है। अब डीएम के ऐसे प्राजेक्ट देहरादून जिले में धरातल पर उतरने लगे जिनके तहत आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, बनाए जा रहे हैं जिससे महिला समूहों को रोजगार के साथ ही, स्थानीय उत्पादों के विपणन को उचित प्लेटफार्म भी मिलेगा।

इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद की सुविधा मिलेगी, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा। कोरोनेशन चिकित्सालय में आने वाले तीमारदारों को सुविधा मिलेंगी वहीं कलेक्टेªट परिसर में एक आधुनिक आउटलेट से लोगों को स्थानीय उत्पाद मिलेंगे तथा चिकित्सालय एवं कचहरी परिसर में आने वाले जनमानस को सहुलियत होगी।

गुच्चु पानी पर्यटन स्थल एक आउटलेट खोली जा रही है जो कि पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, देश के विभिन्न राज्यों, से पर्यटक आते हैं उनको पहाड़ी व्यंजन तथा आर्गेनिनक पहाड़ी उत्पाद मिलेंगे, सुद्धोवाला में आउटलेट एवं कैन्टीन खुलने से पयर्टकों को सुविधा मिलेगी वहीं हमारे राज्य के उत्पादों को के विपणन में सुविधा के साथ ही उचित बाजार मिल पाएगा, जिससे राज्य के स्थानीय पहाड़ी उत्पादों को बाजार मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूहों की आर्थिकी मजबूत होगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*