उत्तराखण्ड न्यूज़

संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किये जाएँ

मीडिया लाइव, चमोली: लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने शनिवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को दिये। कहा कि सड़कों पर चिन्हित ब्लैक स्पाॅट, डेंजर मोडों पर क्रैश बैरियर लगाने के साथ ही संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के आवश्यक इतेजाम करना सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन एवं सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को मिलकर प्रत्येक सड़क दुर्घटना के कारणों की जाॅच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जाॅच भी करायी जाएगी और इसमें जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कडी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिले की कई सड़कों के अभी तक आरटीओ से पास न होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को निर्धारित मानकों को जल्द पूरा करते हुए अपनी सड़कों को आरटीओ से पास कराने हेतु प्राथमिकता पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि इन सड़कों पर कोई भी दुर्घटना होने पर घायलों व मृतक व्यक्तियों के परिजनों को सहायता दी जा सके। उन्होंने सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को बरसात से पूर्व सड़क किनारे नालियों की साफ-सफाई भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। एनएचआईडीसीएल को चारधाम यात्रामार्ग पर सड़क सुरक्षा के लिए बांस के डंडों पर लगाए गए डेलमिनेटर को हटाकर परियोजना पूरी होने तक भी डेलमिनेटर की उचित व्यवस्था करने को कहा।

जिलाधिकारी ने एसडीएम व नगर पालिका के अधिकारियों को सड़क किनारे व नगर क्षेत्र में वेतरतीब खड़े वाहनों तथा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। कहा कि वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खडा करवाना सुनिश्चित किया जाए। नगर क्षेत्रों में जिन लोगों को फड लगाने के लिए पास जारी किए गए है, उनकी भी रेण्डमली निरीक्षण करने को कहा। नगर क्षेत्रों में आवारा पशुओं से सड़क पर आए दिन लगने वाले जाम व स़ड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को देखते हुए डीएम ने सभी ईओ को आवारा पशुओं के लिए अस्थाई व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन एवं एसडीएम को यात्रा सीजन के दौरान आवेर लोडिंग, ओवर स्पीड तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ सघन चैंकिग अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने एआरटीओ को स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से भी सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूकता करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, संयुक्त मजिस्ट्रेट आंकाक्षा वर्मा, एडीएम एमएस बर्निया, एसडीएम वैभव गुप्ता, सीओ पुलिस पीडी जोशी सहित एनएचआईडीसीएल, बीआरओ, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, परिवहन, शिक्षा आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*