उत्तराखण्ड न्यूज़पर्यटन सैर सपाटा

पर्यावरण : श्रीनगर में श्रीयंत्र टापू पर स्मृति वन की स्थापना होगी

मीडिया लाइव, पौड़ी: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज विकास भवन सभागार में 5 जून 2019 विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जनपद के यात्रा रूट श्रीनगर में स्मृति वन की स्थापना हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक ली। प्रथम चरण में अभियान का शुभारंभ जनपद में तैनात अधिकारियों की स्वइच्छा पर अपने या अपने पूर्वजों की स्मृति में वृक्ष लगाने हेतु दो-दो हजार की धनराशि की रसीद कटवाये सहयोग प्रदान की गई। जो कि करीब 1 लाख पचास हजार रूपये संकलित किये गये। क्षेत्र में आने वाले पर्यटक एवं श्रद्धालु अपने या पूर्वजों के स्मृति में वृक्ष लगाने हेतु आर्थिक सहयोग देकर साथ पर्यावरण प्रेमी बनेगें। जिसके लिए रूप रेखा तैयार की गई है। कहा कि स्मृति वन में वृक्ष लगाने वालों को लगाये गये वृक्ष की देखभाल की जानकारी उन्हे समय-समय पर दी जायेगी।

जिलाधिकारी ने श्रीनगर में श्रीयंत्र टापू पर स्मृति वन की स्थापना हेतु भूमि चिन्हित किया है। जिसमें 5 जून को वृक्षा रोपण की कार्य शुभारंभ किया जायेगा। जिसमें जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी प्रतिभाग करेगें। उन्होने उक्त स्मृति वन पर अमलतास की वृक्ष लगाने के निर्देश दिये। जिस हेतु एसडीओ वन विभाग को वृक्ष उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि आने वाल समये में स्मृति वन विकसित होने पर लोगों के लिए एक सुन्दर सा रमणीक स्थल के रूप में उभर कर आयेगा। जहां लोग अपने यादास्त के लिए तस्वीरें खींचवाने, विश्राम करने के साथ-साथ आपके द्वारा लगाये गये वृक्ष की स्मृति को भी याद रखेगें।
जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त दिवस को ही जनपद के समस्त क्षेत्रों पर पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने हेतु वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी द्वारा श्रीनगर यात्रा रूट में वृहद सफाई अभियान चलाया जायेगा। जबकि ब्लाक एवं ग्रामीण स्तर पर वृहद सफाई अभियान के सफल संचालन हेतु उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने एवं ग्राम प्रधान व आम जनमानस से भी अभियान में सहयोग लेने के निर्देश दिये।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक ली। उन्होने प्रत्येक विभाग के आपदा प्रबंधन हेतु पूर्व तैयारी तथा कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी लेते हुए। साथ ही उन्होने संबंधित विभागाध्यक्ष को 15 जून से पूर्व समुचित कार्य पूर्ण करने तथा बताये गये सामाग्री, उपकरण आदि क्रय करने हेत निर्देश दिये। जिला आपदा प्रबंधिन अधिकारी को समस्त विभागों के कार्ययोजना संकलित करते हुए रिर्पोट प्रेषित करने के निर्देश दिये। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील चिन्हित स्थलों की सूचि, तैनात मशीनरी एवं कार्मिक की संपर्क पता नम्बर सहित संकलित करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दीप्ति सिह, अपर जिलाधिकारी डा. एस.के. बरनवाल, उपजिलाधिकारी श्रीनगर डी.एस.नेगी, पौडी योगेश सिह मेहरा, चौबट्टाखाल सौरभ असवाल, लैसडोन अपर्णा ढांडियाल, यमकेश्वर श्याम सिह राणा, कोटद्वार मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, पुलिस उपधीक्षक ए.के. जोशी, एपीडी सुनील कुमार सहित अन्य सबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
जिला सूचना अधिकारी

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*