उत्तराखण्ड न्यूज़

आईपीएस केवल खुराना की असमयिक मौत, शोक में विभाग..

मीडिया लाइव, देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग से एक बड़ी दुखद खबर आ रही है। उत्तराखंड पुलिस के सीनियर आईपीएस अधिकारी केवल खुराना की असामयिक मौत हो गई है। उत्तराखंड पुलिस के महानिरीक्षक पद पर तैनात खुराना के असामयिक निधन की जानकारी पुलिस विभाग की तरफ से सार्वजनिक की। गई है। पुलिस विभाग की तरफ से दिवंगत खुराना को श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया गया है।

पुलिस मुख्यालय की तरफ से बताया गया है कि स्वर्गीय केवल खुराना ने अपने समर्पित सेवाकाल में न केवल उत्तराखण्ड पुलिस, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिबद्धता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की अमिट छाप छोड़ी। उनकी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और अनुकरणीय सेवाभाव ने उत्तराखण्ड पुलिस को गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड एवं सम्पूर्ण उत्तराखण्ड पुलिस परिवार दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता है, कि वो इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार को धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें ।

विस्तृत जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन हो गया है। वो लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। केवल खुराना के निधन की खबर से प्रदेश के पुलिस महकमे में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड पुलिस की ओर से उनको श्रद्धांजलि दी गई है।

केवल खुराना 2005 बैच के आईपीएस अधिकारी थे, जिन्होंने प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपना योगदान दिया है। खुराना को बेहद अनुशासित, कर्तव्यनिष्ट और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाना जाता है। आईपीएस केवल खुराना IG स्तर पर होमगार्ड विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। इसके अलावा उन्होंने राज्य में सबसे अहम पदों पर रहते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।

केवल खुराना को देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था के सुधारीकरण के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने देहरादून में एसएसपी के तौर पर जिम्मेदारी संभालते हुए देहरादून की ट्रैफिक व्यवस्था को पटरी पर लाने का अथक प्रयास किया था। इसके अलावा भी वह तमाम जिलों की कमान संभाल चुके हैं और राज्य में पहली बार ट्रैफिक डायरेक्टर के रूप में भी उन्हें जिम्मेदारी मिली थी। आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन से उत्तराखंड में भी एक काबिल पुलिस अफसर को खोया है। हर कोई आईपीएस अधिकारी केवल खुराना के निधन की खबर से गमगीन है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*