उत्तराखण्ड न्यूज़

जल जीवन मिशन कार्यों में गति देते हुए समय पर पूरा करें: डीएम

मीडिया लाइव, चमोली जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन योजना के तहत जनपद में हो रहे कार्यों व विकासखंड स्तर पर कूड़े के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन विकासखंड़ों में कूड़े के निस्तारण को लेकर कॉम्पेक्टरों का संचालन नहीं किया जा रहा है उनका संचालन तत्काल शुरू करें।

जिलाधिकारी ने विकासखंड़ो में कूड़े के निस्तारण को लेकर जिला पंचायत द्वारा कार्य नहीं किए जाने पर अपर मुख्य अधिकारी को चेतावनी जारी की। उन्होंने सख्त निर्देश दिये कि विकासखंड़ों में कूड़े के निस्तारण को लेकर गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने अगरोड़ा, जयहरीखाल, दुगड्डा, थलीसैंण व नैनीडंाडा में कूड़े के निस्तारण के लिए लगे कॉम्पेक्टरों का संचालन शुरू करने के निर्देश संबंधित क्षेत्रों के खंड विकास अधिकारियों को दिये। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बने सार्वजनिक शौचालयों को चालू अवस्था में रखें। इसके अलावा उन्होंने जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा करते हुए जल संस्थान व जल निगम के अधिकारियों को जल्द शेष कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पाइप लाइनों व पेयजल टैंकों के निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ पूरा करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि पंपिंग स्टेशनों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करें जिससे पंपिंग स्टेशनों की निगरानी की जा सके। वहीं उन्होंने जल संस्थान पौड़ी व कोटद्वार के अधिकारियों को कहा कि पेयजल की शिकायतों को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित करें और कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों के फोन नम्बर साझा करें। जिससे आम जनमानस पेयजल की समस्या कंट्रोल रूम को बता सके। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन गांवों में वैकल्पिक स्त्रोत कम हैं ऐसे गांवों की कार्ययोजना तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो कार्य प्रगति पर हैं उन्हें गुणवत्ता के साथ जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिससे आम जनमानस को समय से पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को कहा कि हर घर जल प्रमाणन की कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में बताया कि जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत 2933 में से 1838 गांवों में पेयजल प्रमाणित हो चुका है। साथ ही 3590 योजनाओं में से 35 कार्य गतिमान पर हैं। वहीं तृतीय पक्ष निगरानी टीम द्वारा पेयजल गुणवत्ता की जांच कर 339 रिपोर्ट उपलब्ध कराई गई है।

बैठक में वर्चुअल माध्यम से मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, अधीक्षण अभियंता जल निगम मो. मिशम, जल संस्थान प्रवीण सैनी व एनआईसी कक्ष में अधिशासी अभियंता जल संस्थान एस.के. रॉय, पीडी स्वजल दीपक रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*