उत्तराखण्ड न्यूज़

वन स्टॉप सेंटर रिकार्डो को सुरक्षित व व्यवस्थित रखने के निर्देश…

मीडिया लाइव, बागेश्वर : जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को जिला मुख्यालय कोतवाली के समीप वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। महिलाओं की सुरक्षा,कानूनी सहायता और पुनर्वास आदि सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने हिंसा से पीड़ित महिलाओं के रहने एवं भोजन,बिजली,पानी, शौचालय आदि व्यवस्थाओं को देखा।

जिलाधिकारी ने परिसर में शौचालय,साफ-सफाई व सेंटर के अभिलेखों को व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर के संचालन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए वहां तैनात केस वर्कर व पैरामैडिकल स्टॉफ को वन स्टॉप सेंटर के सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संचालन करने के निर्देश दिए। कहा कि किसी भी पीड़ित महिला एवं बालिकाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाय। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण करते हुए काउंसलिंग कक्ष,कम्प्यूटर कक्ष के साथ ही किचन व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अभिलेखों को अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने तैनात कार्मिकों से विभिन्न जानकारियां प्राप्त करते हुए पीड़ित महिलाओं को राहत एवं सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर में पर्याप्त मात्रा में फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को दिए। जिलाधिकारी ने वन स्टॉप सेंटर से संबंधित सभी रिकार्डो को सुरक्षित व व्यवस्थित ढंग से रखने के भी निर्देश दिए। हिंसा से पीड़ित महिला एवं बालिकाओं को तत्काल सहायता दिलाने व उनकी सुरक्षा के लिए महिला कार्मिक को ही तैनात रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायत पेटी को भी देखा,मौके पर वन स्टॉप इंचार्ज को शिकायत पेटी को प्रत्येक सप्ताह में खोलने के साथ ही उसमें प्राप्त शिकायतों का त्वरित गति के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*