उत्तराखण्ड न्यूज़

चाइल्ड बैगिंग के साथ-साथ अब व्यस्क भिक्षावृत्ति पर प्रहार की तैयारी में है प्रशासन

मीडिया लाइव, देहरादून: जिले को भिक्षावृत्ति मुक्त करने हेतु डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने आज बैगर्स कार्पाेरेशन लि के साथ एमओयू किया है। डीएम के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला समाज कल्याण अधिकारी पिछले 3 माह से इस प्रोजेक्ट पर कार्य रहे थे, जो आखिरकार आज धरातल पर उतर गया है।

इस प्रोजेक्ट की जिलाधिकारी स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहे है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यस्क लोगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा रोजगार से जोडते हुए उद्यमी बनाना है। जिलाधिकारी ने स्वयं और अपनी जिला प्रशासन की टीम की ओर से बैगर्स कारर्पोरेशन लि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देहरादून को भिक्षावृत्तिमुक्त बनाने में जिला प्रशासन प्रयासरत् है। उन्होंने अपेक्षा बैगर्स कारर्पोरेशन के प्रतिनिधियों से जिला प्रशासन के इस मुहिम सहयोग में सहयोग की अपेक्षा की। कहा कि भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यस्क लोगों को कौशल विकास का प्रशिक्षण देते हुए रोजगार की तरफ मोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।

इस प्रोजेक्ट के माध्यम से भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों की पहचान करना और उन्हें सेन्टर में भर्ती कर उनकी क्षमता का आकलन करते हुए उन्हें अपने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों रेस्क्ूय कर कौशल प्रशिक्षण चुने गए व्यवसाय उद्यम के आधार पर सिलाई, भोजन तैयार करना, हस्तशिल्प बनाना जैसे आवश्यक कौशल प्रदान किए जाएंगे। इस योजना के माध्यम से भिक्षावृत्ति में लिप्त लोगों को व्यवसाय सेटअप, विपणन और वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से मार्गदर्शन करने के लिए मार्गदर्शक नियुक्त किया जाएगा।

भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किए गए लोंगों को प्रशिक्षित करते हुए उनके उत्पाद विकास निर्मित सामग्री या स्थानीय शिल्प का उपयोग करके अद्वितीय उत्पाद बनाना, अक्सर टिकाऊ प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करना। बाजार तक पहुंच होटल, दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के साथ साझेदारी के माध्यम से उनके उत्पादों को संभावित ग्राहकों से जोड़ना। वित्तीय सहायता उनके व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुरुआती फंडिंग या माइक्रोलोन प्रदान करने आदि कार्य बैगर्स कार्पोरेशन द्वारा किया जाएगा।

जिलाधिकारी की इस अभिनव कार्यों की हर तरफ प्रसंशा हो रही है, बैगर्स कार्पोरेशन लि के सीईओ चन्द्र मिश्रा ने कहा विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज चैनल में प्रकाशित-प्रसारित समाचारों के माध्यम से डीएम देहरादून के साथ जुड़कर कार्य करने अभिलाषा हुई, जिला प्रशासन को अपना प्रस्ताव दिया। साथ ही देश के विभिन्न कोनो से वर्चुअल माध्यम से जुड़े बैगर्स कार्पोरेशन लि के सदस्यों द्वारा डीएम देहरादून द्वारा जनहित में किये जा रहे कार्यों की प्रसंशा की ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली, बैगर्स कार्पोरेशन लि के सीईओ चन्द्र मिश्रा, व सहयोगी मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*