उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

राष्ट्रीय खेल : बीच कबड्डी से खिलाड़ियों में उत्साह…

मीडिया लाइव, देहरादून: राष्ट्रीय खेल में पहली बार बीच कबड्डी को शामिल किया गया है, जिससे खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश स्थित शिवपुरी में गंगा तट पर आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत बीच कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ कल 9 फरवरी से हुआ।

खिलाड़ियों ने इस ऐतिहासिक निर्णय का श्रेय प्रदेश सरकार एवं उत्तराखण्ड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी को दिया। उत्तराखण्ड बीच कबड्डी पुरुष टीम के कप्तान रविंद्र सिंह ने बताया कि वे पहले भी बीच कबड्डी खेल चुके हैं और कांस्य पदक जीत चुके हैं, लेकिन तब इसे राष्ट्रीय खेल में मान्यता नहीं मिली थी। महिला टीम की कप्तान पूजा मेहरा ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि इससे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित करने का अवसर मिलेगा।

बीच कबड्डी के उद्घाटन मैच में उत्तराखण्ड की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की। इस पर उत्तराखण्ड बीच कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने कहा, “बीच कबड्डी में उत्तराखण्ड का भविष्य अच्छा है। बीच कबड्डी को पहली बार राष्ट्रीय खेल में शामिल किया गया है, इसके लिए प्रदेश सरकार बधाई की पात्र है। शुरूआत में दोनों मैच पुरुष और महिला वर्ग में उत्तराखण्ड की टीमों ने जीते हैं। इस धरती से उत्तराखण्ड की टीम मेडल जीतकर जाएगी।”

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*