उत्तराखण्ड न्यूज़

मास्टर ट्रेनर ने दिया यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराने का प्रशिक्षण…

मीडिया लाइव, पौड़ी : उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जनपद चमोली में मास्टर ट्रेनर द्वारा 9 व 10 जनवरी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विकासखंड नंदानगर, दशोली, कर्णप्रयाग और पोखरी में गुरुवार को प्रशिक्षण दिया गया है। जबकि 10 जनवरी को ज्योर्तिमठ, गैरसैंण, थराली, नारायणबगड़ और देवाल के अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर कुलदीप नेगी, पोखरी ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर उपेन्द्र रावत और दशोली व नन्दानगर का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार दशोली में मास्टर ट्रेनर मदन सिंह मधवाल द्वारा दिया गया। जबकि 10 जनवरी को ज्योर्तिमठ ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर जयदीप किशोर, गैरसैंण ब्लॉक सभागार में मास्टर ट्रेनर उपेन्द्र रावत और नारायणबगड़, थराली, देवाल ब्लॉक का प्रशिक्षण ब्लॉक सभागार थराली में मास्टर ट्रेनर मदन सिंह मधवाल द्वारा दिया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईटीडीए पोर्टल के बारे में ओरिएंटेशन दिया गया। बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी ने यूसीसी लागू करने के लिए एक विशेष एप्लीकेशन विकसित किया है। इस दौरान पोर्टल पर ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी। इसमें यूसीसी लागू होने के बाद शादी, एक्ट लागू होने के बीच में शादी और एक्ट लागू होने से पहले शादी, तलाक, लिविंग रिलेशनशिप, उत्तराधिकार आदि के पंजीकरण करवाने के बारे में बताया गया। बताया गया कि मोबाइल एप के अलावा सीएससी सेंटर से भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। कोई भी नागरिक बेव पोर्टल के माध्यम से भी अपना आधार कार्ड नंबर से अथवा सीएससी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है। इसके अलावा ऑफलाइन माध्यम से आवेदन अपलोड कर सकता है। तहसील एवं ब्लाक स्तर पर रजिस्ट्रार एवं सब रजिस्ट्रार को 15 दिनों के भीतर आवेदनों का निस्तारण की व्यवस्था रहेगी।

प्रशिक्षण में संबंधित विकासखंड एवं तहसील के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी तथा उनके अधीनस्थ कार्य करने वाले कार्मिक, उप निबन्धक उपस्थित थे।

मास्टर ट्रेनर ने दिया यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराने का प्रशिक्षण

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*