उत्तराखण्ड न्यूज़

व्यवस्था ऐसी बने, न तो ब्रांड मसूरी खराब हो और न पर्यटकों को कोई दिक्कतः डीएम

मीडिया लाइव, देहरादून : शीतकालीन पर्यटन एवं मसूरी में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में डीएम ने एसएसपी के साथ राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी शीतकालिन पर्यटन के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की।

जिलाधिकारी सेविन बंसल ने विन्टरलाईन कार्निवाल,क्रिसमस एवं नववर्ष के दौरान मसूरी में पर्यटकों की भारी आमद की संभावनाओं के दृष्टिगत व्यवस्थाएं बनाने हेतु सम्बनिधत विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मसूरी में जनमानस एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए सुगम व्यवस्था बनाने तथा मसूरी में यातायात सुचारू रहे तथा जाम की स्थिति न बने इसके लिए प्रभावी प्लान बनाने के निर्देश दिए। साथ ही मसूरी रोड पर कुठालगेट के समीप अस्थायी पार्किंग स्थल चिन्हित करने, जिसमें वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के साथ ही कैन्टीन, पेयजल, शौचालय आदि समुचित सुविधा हों को विकसित किया जाए।

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि विन्टर सीजन के दौरान मसूरी में व्यवस्थाओं कार्यक्रम के सम्बन्ध में रेडियो जिंगल के माध्यम से सूचना प्रसारित की जाएं तथा यातायात पुलिस को यातायात प्लान जाम की स्थिति के सम्बन्ध में भी समय-समय पर अपडेट डाले जाएं, जिससे पर्यटकों को सुगमता बनी रहे। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों से शटल सेवा आदि समुचित योजना पर विस्तृत प्लान तैयार करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए की प्लान तैयार करने से पूर्व स्थानीय स्टेकहोल्डर्स व्यापारियों से समन्वय करते हुए पर्यटकों एवं जनमानस की सुविधा के दृष्टिगत तैयार किये जा रहे प्लान चर्चा कर ली जाए। विभागों से आपसी समन्वय करते हुए उचित व्यवस्था बनाई जाए ताकि विन्टर सीजन में पर्यटकों एवं स्थानीय जनमानस को असुविधा न हो।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात मनोज कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, एआरटीओ नवीन कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*