जन समस्याएंटेक्नोलॉजी

आपके फ़ोन की इस फेवरेट ऐप में कॉल सुनने वाला वायरस आ सकता है: उत्तराखंड पुलिस

खुलासा हुआ कि व्हाट्सएप WhatsApp की खामी का फायदा उठाते हुए एक हैकिंग टीम ने लोगों की कॉल सुनने के लिए यूजर्स के फोन में स्पाईवेयर (वायरस) डाल दिया। हालांकि, वॉट्सऐप को जैसे ही इस खामी का पता चला, उसने अपने प्लैटफॉर्म को अपग्रेड कर लिया है। वॉट्सऐप ने दुनिया भर में अपने यूजर्स से तत्काल ऐप अपडेट करने को कहा। हम आपको बता रहे हैं कि आखिर यह स्पाईवेयर कहां से आया, किस हैकिंग ग्रुप ने इसे यूजर्स के वॉट्सऐप में डालने का काम किया और कितने लोग इससे प्रभावित हुए हैं। साथ ही, इस स्पाईवेयर की पहुंच आपके कौन-कौन से डेटा तक रही।
फोन में डाला कमर्शल इजरायली वायरस इस गड़बड़ी से दुनिया भर में करीब 1.5 अरब वॉट्सऐप यूजर्स प्रभावित हुए हैं। इस खामी ने हैकर्स को लोगों के मोबाइल में एक कमर्शल इजरायली स्पाईवेयर डालने की इजाजत दी। यानी, हैकर्स ने गड़बड़ी का फायदा उठाते हुए लोगों के मोबाइल में स्पाईवेयर डाला। यह स्पाईवेयर या वायरस एक सर्विलांस सॉफ्टवेयर था, जिसे ऐप के कॉल फीचर का इस्तेमाल करते हुए iOS और Android दोनों तरह के स्मार्टफोन में डाला गया। यह वायरस डालने के बाद हैकर्स की पहुंच लोगों की पर्सनल इंफॉर्मेशन, ईमेल, कॉन्टैक्ट्स, कैमरा, लोकेशन और माइक्रोफोन सभी तक हो गई। इससे बचने के लिए व्हाट्सअप ने ऐप को अपडेट करने को कहा है. इसके अलावा यदि आपके व्हाट्सप्प में बहुत महत्वपूर्ण डाटा नहीं है तो आप ऐप को अन स्टाल करके दुबारा डाउनलोड कर सकते हैं.

उत्तराखंड पुलिस ने भी खबर पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वालों को सचेत किया है. उत्तराखंड पुलिस ने अपील की है कि अगर आपने अपने व्हाट्सएप एप को अपडेट नहीं किया तो जल्द से जल्द कर लें। उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप पर स्पाईवेयर बग का हमला हुआ है। जिसका पता वॉयस कॉल के फीचर से लगा है। यह बग बेहद खतरनाक है। यह आपकी निजी जानकारियां (जैसे- फोटो, वीडियो, मैसेज, मोबाईल के सभी नम्बर, कॉलडिटेल आदि) चुरा सकता है। यह स्पाइवेयर बग व्हाट्सएप कॉल के जरिए अपके फोन में स्पाइवेयर इंस्टॉल कर देता है। हां व्हाट्सएप अपडेट करने के बाद उसे एनएसओ के स्पाई वेयर के जरिए हैक नहीं किया जा सकता है।इसलिए पुलिस ने अपील की है कि यूजर्स अपने व्हाट्सएप एकाउंट को गूगल प्ले स्टोर या फिर एप स्टोर से तुरंत अपडेट करें। उत्तराखंड पुलिस ने इस जानकारी को अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया है।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*