उत्तराखण्ड न्यूज़

जनता शिकायतों का समय पर निस्तारण करें संबंधित अधिकारी: जिलाधिकारी

मीडिया लाइव, पौड़ी: तहसील जखणीखाल के अंतर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठूड़ बड़ा में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न हुआ। तहसील दिवस में कुल 29 शिकायतें दर्ज हुई. जिसमें 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। जबकि शेष शिकायतों का निर्धारित समयावधि के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए गए ।

सामाजिक कार्यकर्ता गिरीश सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि न्याय पंचायत खरीक के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों में गुलदार की चहलकदमी से डर का माहौल है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार गश्त करते रहने व पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। मंजोखी के ग्रामीणों ने बताया कि मंजोखी से घाट महादेव चट्टी तक मोटर मार्ग नहीं है। इसकी वजह से स्थानीय बच्चे जंगल व चट्टानी रास्तों से गुजरते हुए स्कूल जाते हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि लैंसडौन को वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।

ग्राम प्रधान झैड ने आईटीआई गैंडखाल में ट्रेड की संख्या दो से बढ़ाकर पांच करने की मांग की । प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित एसडीएम को आईटीआई का स्थलीय निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

खैडूड़ी गांव के जयपाल सिंह ने सड़क निर्माण में कटी भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को 15 दिन के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पाली गांव के दीपक कुमार ने पुत्री को छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ग्रामीण अंचल सिंह ने हर घर जल, हर घर नल योजना में लापरवाही बरतने क़ी शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अभियंता को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अध्यापक अभिभावक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र चौहान ने राजकीय इंटर कॉलेज गैण्डखाल में विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति बताते हुए नए भवन निर्माण की जरूरत बताई। उन्होंने खेल मैदान के मरम्मत की मांग की। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल वार्ता और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी यमकेश्वर चतर सिंह चौहान, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, परियोजना निदेशक डीआरडीए वीके उपाध्याय, डी०एस०ओ० अरुण कुमार, बीडीओ दृष्टि आनन्द, ईई लोनिवि लैंसडाउन विवेक कुमार, ईई जल संस्थान कोटद्वार अभिषेक कुमार वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*