उत्तराखण्ड न्यूज़शिक्षा-खेल

गढ़वाल विवि से संबद्ध कॉलेजों में समर्थ पोर्टल से होंगे यूजी के दाखिले

मीडिया लाइव, देहरादून: सीयूईटी प्रवेश परीक्षा से होने वाले पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। जबकि, विवि के तीनों परिसरों में पिछले तीन सालों से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही प्रवेश पंजीकरण किए जाते रहे हैं। कॉलेजों में यह व्यवस्था नहीं थी।

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम में प्रवेश चाहने वाले छात्रों को अब इन महाविद्यालयों में दाखिले के लिए समर्थ पोर्टल पर आवेदन करना होगा। जबकि, पीजी स्तर के प्रवेश विवि की ओर से प्रवेश परीक्षा के आधार पर होंगे।

बृहस्पतिवार को विवि और पोर्टल के अधिकारियों के बीच हुई ऑनलाइन बैठक में यह फैसला लिया गया। राजधानी की बात करें तो यहां डीएवी पीजी कॉलेज, डीबीएस पीजी कॉलेज, एमकेपी पीजी कॉलेज और एसजीआरआर पीजी कॉलेज विवि से संबद्ध हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि स्नातक स्तर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित सीयूईटी प्रवेश परीक्षा से होने वाले पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से होंगे। जबकि, विवि के तीनों परिसरों में पिछले तीन सालों से समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही प्रवेश पंजीकरण किए जाते रहे हैं। कॉलेजों में यह व्यवस्था नहीं थी।

बैठक में पंजीकरण में आने वाली परेशानियों पर भी चर्चा की गई। छात्र कल्याण के डीन प्रो. महावीर सिंह नेगी ने बताया, छात्रों को पोर्टल पर पंजीकरण करते समय परेशानी न हो इसके लिए संबद्ध महाविद्यालयों से जानकारी मांगी गई है। जबकि, प्रवेश पंजीकरण से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। बैठक में विवि के सभी संकायाध्यक्ष, परिसर निदेशक, कुल सचिव, वित्त अधिकारी, उप कुल सचिव (लीगल), उप कुल सचिव वित्त, परीक्षा नियंत्रक समेत महाविद्यालयों के प्राचार्य शामिल हुए।

 

 

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*