करप्शन/क्राइम

स्यूंसी के पास पूर्वी नयार में पटवारी का शव बरामद

मीडिया लाइव , पौड़ी : तहसील थलीसैंण के सावली पट्टी तीन के पटवारी का शव पूर्वी नयार नदी से बरामद हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक पटवारी तीन दिन से लापता बताया जा रहा था. प्रशासन ने आशंका जताई है कि पटावरी की मौत सम्भवतः नहाते वक्त डूबने से हुई हो. राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया है। थाना थलीसैंण के उपनिरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि बीरोंखाल ब्लॉक की पट्टी साबली तीन में तैनात राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिह स्यूंसी में किराए के मकान में रह रहे थे। एक मई को उनके साथी कर्मचारी जब उनसे मिलने उनके कमरे पर पंहुचे, तो कमरा खुला था, लेकिन वे वहां नहीं थे। उनका मोबाइल और अन्य सामान भी कमरे में ही था। स्टाफ के साथियों ने आस पड़ोस में उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चला। पड़ोसियों ने आखिरी बार संजय को 30 अप्रैल की शाम चार बजे कमरे में देखा था। साथी कर्मचारियों ने ग्वालदम और ऋषिकेश में उनके परिजनों से फोन पर संपर्क किया, लेकिन वे वहां भी नहीं पहुंचे थे। राजस्व निरीक्षक सुभाष लिंगवाल ने मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी थलीसैंण सौरभ असवाल को दी। एसडीएम ने थाना थलीसैंण को उनकी तलाश करने के लिए कहा। खोजबीन चल रही थी कि शुक्रवार सुबह स्यूंसी के पास ग्राम बंगार को जाने वाले झूलापुल के नीचे नयार नदी में एक शव के पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह के रूप में हुई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों और थाना थलीसैंण को दी गई। एसआई मनोज गैरोला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*