उत्तराखण्ड न्यूज़

मत गणना में नहीं होगी कोई गलती

मीडिया लाइव : उप जिला निर्वाचन अधिकारीडॉ. एस.के. बरनवाल ने लोक सभा चुनाव की मतगणना प्रक्रिया को त्रुटि रहित एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन कराने की तैयारी को लेकर संबंधित नोडल अफसरों की बैठक ली। उन्होने अधिकारियों को अपने-अपनी जिम्मेदारी को लेकर सक्रिय रहने को कहा. भारत निर्वाचन आयोग के नियत कार्यक्रमानुसार आगामी 23 मई  को मतगणना के लिए सर्विस मतदाताओं के लिए पहली मर्तबा लागू ईटीपीबीएस के जरिये प्रेषित डाक मत पत्रों की गणना की जानी है। जिसको लेकर दक्ष कर्मचारियों की तैनाती के लिए 30 अप्रैल से प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इटीपीबीएस तथा पीबी व इवीएम की वोट की गणना हेतु करीब 1000 कार्मिकी तैनाती रहेगी।
डा. बरनवाल ने कहा कि मतगणना हेतु इन कार्मिकों की प्रशिक्षण तीन चरणों में दी जायेगी। जिनमें मास्टर ट्रेनर, माईक्रोआब्जर्वर, मतगणना कार्मिक व रिजर्व सहित करीब 1000 कार्मिकों की तैनाती रहेगी। कहा कि इटीपीबीएस मत पत्र की गणना हेतु कार्मिकों की 30 अप्रैल व 1 मई को जिला पंचायत सभागार में प्रथम चरण की प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा द्वितीय चरण की प्रशिक्षण 8 व 9 मई को होगी। जबकि अन्तिम तृतीय चरण की प्रशिक्षण 22 मई को दिया जायेगा।  वही इवीएम मशीन की मतगणना हेतु तैनात कार्मिकों की 10 मई व 22 मई को प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसकों लेकर उन्होने संबंधित नोडल अधिकारी एवं नोडल अधिकारी एनआईसी को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप रेण्डोमाईजेशन की कार्यवाही के निर्देश दिये। जबकि कम्यूटर उपकरण, नेटवर्क, कार्मिक, टेन्ट व्यवस्था आदि के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी से अद्यतन कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा कि निर्धारित समय से पूर्व समुचित व्यवस्थायें  पूरी करेंगे। कहा कि मतगणना में तकनीक जानकारी से दक्ष कार्मिकों की प्रशिक्षित कर मतगणना प्रक्रिया को सक्रियता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन किया जायेगा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी इटीपीबीएस प्रदीप बिष्ट, पीबी अशोक कुमार, डीएस राणा, कम्यूटर उपकरण डा. सुभाष चन्द्र, ईडीएम प्रकाश चौहान, डीआईओ एनआईसी रीना कण्डारी, सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण पंकज जैन, टेन्ट व्यवस्था आदि जी.एस. कौण्डल सहित संबंधित कार्मिक तैनात थे।
\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*