उत्तराखण्ड न्यूज़

DM ने निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, एमसीएमसी का जायजा लिया

मीडिया लाइव चमोली : लोक सभा निर्वाचन को लेकर जिलाधिकारी-जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गुरूवार को निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, एमसीएमसी, मीडिया सेन्टर, वीडियो अवलोकन कक्ष, सीविजिल, जीपीएस ट्रैकिंग कार्यो का जायजा लेते हुए सभी निर्वाचन व्यवस्थाओं को चाक चैबन्द रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन ड्यूटी पर लगे सभी कार्मिकों निर्वाचन कार्यो एवं सौंपे गये दायित्वों का भंलीभांति निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि जो भी शिकायत प्राप्त होती है, उस नंबर को रजिस्टर में नोट करने के साथ ही तत्काल निस्तारण हेतु कार्यवाही की जाय। मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण कक्ष (एमसीएमसी) का निरीक्षण करते हुए उन्होंने प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रकाशित या प्रसारित समाचारों की गहनता से निरीक्षण करने के साथ ही बिना अनुमित के विज्ञापन प्रकाशित करने और पेड न्यू तथा सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान देने को कहा। वीडियो अवलोकन टीम एवं आदर्श आचार संहिता प्रकोष्ठ को एक साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश दिये, ताकि आदर्श आचार संहिता का कडाई से पालन सुनिश्चित कराया जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशियों के व्यय लेखा मिलान के लिए व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ में नियुक्त कार्मिकों की भी जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन के दौरान मीडिया सेन्टर में भी सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठों में तैनात कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण भी किया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिला निर्वाचन अधिकारी हसांदत्त पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमएस बर्निया, सीटीओ वीरेन्द्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस रावत आदि मौजूद थे।
सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*