नेशनल ग्लोबल न्यूज़सियासत

एनडीए के बीच हुआ सीटों का बंटवारा

मीडिया लाइव : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए देशभर में चुनाव की तैयारियों और सीट बंटवारे को लेकर सियासी दलों के गंठबंधन के साथियों के बीच तेजी से निर्णय लिए जा रहे हैं. ऐसे में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए ने बिहार के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. इसे लेकर जदयू नेता वीएन सिंह ने एनडीए में सीटों के बंटवारे की प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आधिकारिक घोषणा कर दी हैं.
इस बंटवारे के तहत बिहार के सीमांचल की ज्यादातर सीटों पर जेडीयू चुनाव लड़ेगी. इसमें किशनगंज और भागलपुर लोकसभा सीट भी शामिल है.

बताते चलें कि राम विलास पासवान की राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी(लोजपा) को छह सीटें मिली है. बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से इस बार बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ रहीं हैं. जबकि छह सीट सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी को मिली है. जनता दल युनाइटेड(जेडीयू) को बाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी , झंझारपुर , सुपौल , किशनगंज , कटिहार ,पूर्णिया , मधेपुरा , गोपालगंज , सिवान , भागलपुर , बांका , मुंगेर, नालन्दा , काराकाट , जहानाबाद और गया सीट मिली है.जबकि भाजपा को पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, औरंगाबाद सीट मिली है.वहीं लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई और नवादा लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*