उत्तराखण्ड न्यूज़

ऑल वेदर रोड के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरी, 2 मजदूरों की मौत, अन्य जख्मी !

रुद्रप्रयाग: ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग के रुद्रप्रयाग से 6 किमी की दूरी पर नरकोटा के पास बन रहे निर्माणाधीन पुल की शटरिंग पलट गई है. इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है. छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. अभी 6 घायल मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम को शटरिंग में दबे हुए मजदूरों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

64 करोड़ की लागत से बनना है पुल: ये पुल 64 करोड़ की लागत से बन रहा है. पुल का निर्माण ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत हो रहा है. आरसीसी कंपनी द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। अभी पुल के लिए शटरिंग का कार्य चल रहा है। इसी दौरान आज से हादसा हो गया। फिलहाल आपदा प्रबंधन, पुलिस और प्रशासन की रेस्क्यू टीम राहत बचाव कार्य में लगी हैं।

ऑल वेदर सड़क परियोजना के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने की खबर जैसे ही मिली रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसपी आयुष अग्रवाल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जिले की टॉप मशीनरी के साथ एसडीएम अर्पणा ढौंढियाल भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। हादसा सुबह नौ बजे के करीब हुआ।

रुद्रप्रयाग जिला जिला मुख्यालय से छह किमी दूरी पर ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे के नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल की शटरिंग पलट गई। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य में 12 से ज्यादा मजदूर लगे हुए थे। इनमें आठ मजदूर शटरिंग के नीचे दब गये। घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य शुरू किया। रेस्क्यू के जरिये पहले छह मजदूरों को बाहर निकाला गया. इस दौरान दो मजदूर अंदर ही फंसे थे। इन्हें निकालने के लिए कटर मशीन का प्रयोग किया गया. लेकिन तब तक ये मजदूर दम तोड़ चुके थे।

हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। इनमें से एक युवक 18 साल का था। उसके पिता ने रोते-रोते बताया कि वो उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद के रहने वाले हैं। मजदूरी करके किसी तरह रोजी-रोटी का इंतजाम कर रहे थे। आज निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से उनका 18 साल का बेटा जान गंवा बैठा।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'पप्पू गिरधारी\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*