उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE: गुलदार ने एक और महिला की जान ले ली, बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी घर!

कोटद्वार: पहाड़ी इलाकों में हिंसक जानवरों का कहर लगातार लोगों पर टूटता रहा है। जिसमें सूअर भालू और गुलदार मुख्य रूप से शामिल हैं। सबसे ज्यादा हमले गुलदारों ने किए हैं। इसकी धमक यहां कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला लैंसडाउन वन प्रभाग (Kotdwar Lansdowne Forest Division) के दुगड्डा रेंज के अंतर्गत गोदी गांव में गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाया। जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक (Kotdwar Leopard Terror) से निजात दिलाने की मांग की है।

मालूम हो कि लैंसडाउन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के तहत गोदी गांव में गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। ताजा खबर के मुताबिक इलाके में यहां आज गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बनाया है, बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे को स्कूल छोड़ने के बाद वापसी घर जा रही थी, तभी गांव के समीप ही गुलदार ने घात लगाकर महिला पर हमला किया।

वहीं स्थानीय लोगों में घटना के बाद वन विभाग के खिलाफ खासा आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। बता दें कि बरसाती मौसम के दौरान गुलदार ओके हमले अक्सर बढ़ जाते हैं। हालांकि उत्तराखंड में 12 महीने इस जंगली जानवर की हिंसक वारदातें सामने आती रही हैं।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है… लैंसडाउन वन प्रभाग के डीएफओ दिनकर तिवारी ने बताया कि रीना देवी (39 वर्ष) पत्नी मनोज चौधरी सुबह बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमारी की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*