उत्तराखण्ड न्यूज़

MEDIA LIVE : नैनीताल HC के आदेश पर धार्मिक स्थलों से हटाए गए लाउडस्पीकर

मीडिया लाइव, काशीपुर: यहां नैनीताल उच्च न्यायालय HighCourt के आदेश पर धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारे गए।  जबकि कई स्थानों पर आवाज कम कराई गई।

MEDIA LIVE : Dehradun Mandi Price: देहरादून में आज ये हैं फल, सब्जियों और राशन के दाम

यूपी के बाद उत्तराखंड में भी धार्मिक स्थलों से बिना परमीशन के लगाए गए लाउडस्पीकर हटाने की शुरुआत हो गई है। हालांकि यहां यह कदम नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश पर उठाया जा रहा है। जिसे देखते हुए काशीपुर एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने क्षेत्र में लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के लिए अभियान चलाया। इस अभियान के तहत शिव मंदिर मोहल्ला थाना साबिक, बिलाल मस्जिद मोहल्ला अलीखां, मोती मस्जिद मोहल्ला अलीखां, मदीना मस्जिद मोहल्ला अली खां, शनि मंदिर, बाबा उदासीन बड़ा अखाड़ा सहित 11 धार्मिक स्थलों से लाउस्पीकर हटाने की कार्रवाई की गई।

MEDIA LIVE: ऐसे पनपता है अपराध : सामने आई हत्या की असल वजह, युवक गिरफ्तार !

एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि इन धार्मिक स्थलों को पहले ही बिना अनुमति के लाउस्पीकर चलाने को लेकर कोतवाली पुलिस ओर एसडीएम प्रशासन की तरफ से नोटिस भी जारी किया गया था. हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में शनिवार को नगर क्षेत्र सहित तहसील सदर में बिना अनुमति के लगे लाउडस्पीकर हटाने तथा मानक से अधिक आवाज बजाने पर लाउडस्पीकर की आवाज कम करने के लिए नगर क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया।

MEDIA LIVE : मौत: एमबीबीएस छात्र RISHIKESH AIIMS की छठी मंजिल से कूदा
इस दौरान नायब तहसीलदार राकेश चंद्र, कानूनगो राम सिंह, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त द्वितीय फईम खां, बांसफोडान पुलिस चौकी इंचार्ज गणेश भट्ट आदि तहसील प्रशासन नगर निगम तथा पुलिस टीम के कर्मी मौजूद रहे।

MEDIA LIVE : ACCIDENT: बदरीनाथ जा रही 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस दीवार से टकराई

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*