उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : CRIME IN RISHIKESH : प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, दो हफ्ते बाद देवर की शिकायत से हुआ सनसनीखेज खुलासा

मीडिया लाइव , ऋषिकेश/रायवाला : हरिद्वार जनपद की सीमा से लगे देहरादून के थाना रायवाला क्षेत्र में दो हफ्ते पहले हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इस हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। घटना के दिन इस व्यक्ति की मौत को उसकी पत्नी ने बीमारी के कारण होना बताया था। पुलिस को बताया कि उसके पति की तबीयत ठीक नहीं थी।

MEDIA LIVE : Uttarakhand Accident: टिहरी में गंगोत्री हाईवे पर बोलेरो खाई में गिरा, छह लोगों की मौत, मरने वाले सभी युवा पश्चिम बंगाल के

पीएम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि इस व्यक्ति की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि हत्या थी। थाना रायवाला क्षेत्र में खांड गांव निवासी दीपक (34 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह अपने घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इस दौरान उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस टीम मौके पर गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था।

MEDIA LIVE : NOIDA LAND SCAM: उत्तराखंड की सियासत में जबर्दस्त हलचल, सीएम धामी ने दिए संकेत, कहा- प्रदेश का मामला होगा तो करेंगे उचित कार्रवाई

पुलिस ने जब पूछताछ की, तो मृतक की पत्नी अमिता ने बताया कि उसके पति स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रही थी। इस वजह से उनकी मौत हो गयी है। इसपर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया था।

घोर लापरवाही : घोर लापरवाही : स्ट्रेचर से गिरकर गर्भवती की मौत: अस्पताल प्रबंधन ने कहा-महिला को आया था हार्ट अटैक

मृतक दीपक के भाई ने हत्या का अंदेशा जताया

मामले की विवेचना कर रहे थानाध्यक्ष भूवनचंद्र पुजारी ने बताया कि मंगलवार की शाम मृतक के भाई जितेंद्र नेगी ने अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए अमिता और उसके प्रेमी घर में काम कर रहे ठेकेदार सतेंद्र नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

NEDIA LIVE : ग्रामीणों ने गुलदार को जिंदा जलाया, एक महिला को बनाया था निवाला !
बुधवार की सुबह दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसकी पत्नी और ठेकेदार के बीच प्रेम संबंध थे।

MEDIA LIVE : UTTARAKHAND : नौकरी के नाम पर युवती को बनाया हैवानियत का शिकार , कोल्डड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*