उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

घोर लापरवाही : घोर लापरवाही : स्ट्रेचर से गिरकर गर्भवती की मौत: अस्पताल प्रबंधन ने कहा-महिला को आया था हार्ट अटैक

मीडिया लाइव , हरिद्वार : यहाँ जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी को पहुंची महिला की स्ट्रेचर से गिरकर मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला को हार्ट अटैक पड़ गया था और इस दौरान कर्मचारियों के संभालने के बाद भी स्ट्रेचर से गिर गई। महिला उसके पति को जमीन पर गिरी हुई मिली।

MEDIA LIVE : दिग्गजों ने थामी प्रचार की कमान, चुनावी रणभूमि में पहुंचे सीएम धामी, हरीश रावत और देवेंद्र यादव

नगर कोतवाली क्षेत्र के निरंजनी अखाड़ा रोड निवासी जगत सिंह रावत की काली कमली धर्मशाला के पास ट्रेवल्स एजेंसी है। जगत सिंह का कहना है कि वह अपनी पत्नी हंसु रावत की डिलीवरी कराने के लिए सोमवार की शाम को आठ बजे महिला अस्पताल में ले गए थे। यहां पर मौजूद स्टॉफ और डॉक्टर ने रात 10 बजे का टाइम डिलीवरी के लिए दिया था। जब जगत सिंह ने 11 बजे पूछा तो डॉक्टरों ने सुबह पांच बजे का समय दिया।

MEDIA LIVE : डीआईजी गढ़वाल रेंज में सिविल पुलिस में बंपर तबादले !

जगत सिंह का आरोप है कि उन्होंने कई बार डॉक्टरों से अपनी पत्नी को रेफर करने की बात कहीं, लेकिन डॉक्टर ने हंसू और उसके बच्चे को नॉर्मल होने की बात करते रहे। जगत सिंह ने बताया कि सुबह छह बजे के करीब उन्होंने डॉक्टरों से मालूम किया तो कोई सही जवाब नहीं दिया।

MEDIA LIVE : सहकारिता सचिव ने कहा ट्विटर के जरिए सार्वजनिक करनी होगी कार्य प्रगति !
इसके बाद उन्होंने अपने भाई व अन्य परिचितों को अस्पताल बुलाया। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी हंसु जमीन पर पड़ी हुई थी। जगत सिंह ने जब डॉक्टरों व स्टॉफ से पूछ तो स्टॉफ ने दौरा पड़ने की बात बताई।
MEDIA LIVE : बेरहमी : पत्नी को मायके से शाम को लेकर आया फिर चाकू से काट दी गर्दन, सवाल- आखिर नेहा को क्यों मारा?

महिला की डिलीवरी से पहले ही हार्ट अटैक पड़ गया था। इस दौरान उसे बचाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन वह नहीं बच पाई। बात रही फर्श पर मिलने की तो उसे एक कर्मचारी स्ट्रेचर पर लेटा रहे थे, लेकिन अचानक से अटैक पड़ने से वह उसे संभाल नहीं पाए। जिससे वह फर्श पर गिर गई।
– डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, सीएमएस, हरिद्वार

MEDIA LIVE : आंधी ने ली दो लोगों की जान !

FEATURED IMAGE : SYMBOLIC SOCIAL MEDIA

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*