उत्तराखण्ड न्यूज़पर्यटन सैर सपाटा

MEDIA LIVE : Chardham Yatra: केदारनाथ और यमुनोत्री में हार्ट अटैक से चार यात्रियों की मौत, अब तक 62 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम

मीडिया लाइव, देहरादून : केदारनाथ पैदल मार्ग पर दो यात्रियों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कपाट खुलने के बाद से अभी तक स्वास्थ्य करने से 30 यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं। इसके अल्वा यमुनोत्री धाम में भी दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हुई है। सोमवार को अकोला महाराष्ट्र निवासी बावन राव (70), निवासी सखाराम साउले की केदारनाथ में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य यात्री की भी मौत हुई है, जिसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

MEDIA LIVE : आंधी ने ली दो लोगों की जान !

सीएमओ डा. बीके शुक्ला ने बताया कि सोमवार को पैदल मार्ग से घाम तक 1538 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। उधर, सोमवार सुबह 8 बजे जानकीचट्टी पार्किंग में गोकुल प्रसाद निवासी उज्जैन मध्य प्रदेश की तबीयत खराब हो गई, जिसे पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गोकुल प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाम पौने पांच बजे मुंबई निवासी दिलीप सेठ (63) की जानकीचट्टी में हार्ट अटैक से मौत हो गई।

MEDIA LIVE : उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए ECI ने कार्यक्रम किया जारी !

चार धाम यात्रा में अब तक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों और पहाड़ी से गिरने के कारण 62 यात्रियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार धाम के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है।

MEDIA LIVE : सीआईयू को मिली बड़ी सफ़लता, 8 लाख से अधिक कीमत के 55 मोबाइल फोन बरामद !

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलेजा भट्ट ने बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। जिससे उन्हें स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतों के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को केदारनाथ यात्रा पर गए एक पुरुष यात्री की तबीयत बिगड़ने पर एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया।

MEDIA LIVE : UTTARAKHAND : गेंहू खरीद : तय मूल्य पर 20 रुपए बोनस का G.O. जारी !
यात्री का पूर्व में किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी। ऑक्सीजन का स्तर 65 एसपीओ पहुंचने के कारण यात्री को लिंचोली स्थित मेडिकल रिलीफ कैंप लगाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने यात्री का ऑक्सीजन स्तर 90 एसओपी पर पहुंचाया।

MEDIA LIVE : अगर आप मांसाहारी हैं, तो ये खबर आपके लिए है !

जिसके बाद उसे एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टॉफ की सतर्कता से त्वरित उपचार देकर जीवन रक्षक सहायता दी जा रही है। महानिदेशक ने बताया कि चार धाम यात्रा में अब तक 62 यात्रियों की मौत हुई है।

MEDIA LIVE : Analysis: केंद्र सरकार न हुई उदार तो पांच साल में 25 हजार करोड़ के नुकसान के लिए उत्तराखंड रहे तैयार

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*