उत्तराखण्ड न्यूज़करप्शन/क्राइम

MEDIA LIVE : दिनेशपुर व गदरपुर में चोरी का आरोपी व गहने खरीदने वाला ज्वैलर्स गिरफ्तार

मीडिया लाइव, ऊधम सिंह नगर : शानीय पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के दो घरों और गदरपुर के एक घर में हुई चोरी का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी का मुख्य आरोपी को चोरी का माल खरीदने वाले ज्वैलर्स और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीँ पुलिस का खाना है कि चोरी में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

MEDIA LIVE : अस्पताल सहित पांच अवैध निर्माण सील

मंगलवार को दिनेशपुर थाने में पंतनगर के सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि 21 अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव जयनगर के रुद्र कॉलोनी निवासी सुभाष रयाल के बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे। दो मई को गदरपुर के करतारपुर रोड निवासी रिटायर्ड नेवी अफसर प्रताप सिंह के बंद घर में भी चोरों ने धावा बोलकर नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया था।
पुलिस ने बीते दिनों थाना क्षेत्र के दो घरों और गदरपुर के एक घर में हुई चोरी का खुलासा किया। पुलिस ने चोरी का मुख्य आरोपी, चोरी का माल खरीदने वाला ज्वैलर्स और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चोरी में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

MEDIA LIVE : Ajay Kothiyal Resigns: आप को उत्तराखंड में बड़ा झटका, कोठियाल ने छोड़ी पार्टी, विस चुनाव में थे सीएम पद के उम्मीदवार

इसके बाद चोरों ने फिर छह मई को जयनगर के ही जागेश्वर विहार कॉलोनी में शंकर मेहता के घर का ताला तोड़ नकदी, जेवरात और सामान पर हाथ साफ कर दिया था। लगातार र्हुइं चोरियों के बाद हरकत में आई पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दिनेशपुर और गदरपुर पुलिस की संयुक्त टीमें गठित कीं। बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल बदमाशों की पहचान हुई।

MEDIA LIVE : पुलिस चौकी मे महिला के साथ बर्बरता का आरोप ! बेरहमी से पीटा, करंट लगाया और दीं भद्दी गालिया : पीड़िता , चौकी इंचार्ज निलं

सोमवार शाम को घटना में शामिल आरोपी गौरीखेड़ा थाना सितारगंज निवासी दीपक गुप्ता को जयनगर के रुद्र गिरी स्कूल के पास से बाइक समेत गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी इस्लाम नगर खटीमा निवासी अकिल और सलमान के साथ तीनों घरों में चोरी की बात कबूली।

अस्पताल के एमडी और एक अन्य पर यौन शौषण का आरोप, पीड़िता ने दी कोतवाली में तहरीर !

दीपक की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले वार्ड नंबर सात सितारगंज निवासी ज्वैलर्स शेख शानमुल्ला उर्फ हीरा और चोरी की माल को बिकवाने में मध्यस्थता करने वाले मीना बाजार सितारगंज निवासी मो. आसिफ रजा को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से चोरी किए गए करीब छह लाख रुपये के सोने के जेवरात और गदरपुर के रिटायर्ड नेवी अफसर के घर से चोरी हुए सेना के स्वीप कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड और परिचयपत्र भी बरामद किए गए।

MEDIA LIVE : KILLING : मामूली विवाद में भाई ने ली भाई की जान

सीओ ने बताया कि दोनों आरोपी अकील और सलमान के पास चोरी के बाकी जेवरात हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बताया कि गिरफ्तार दीपक गुप्ता शातिर है, वह सितारगंज थाना क्षेत्र में हुईं दो चोरी की घटना में भी वांछित रहा है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद जोशी, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, एसआई देवेंद्र सिंह मेहता, कांस्टेबल संदीप कुमार, संजय कुमार, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

MEDIA LIVE : माता पिता रहे सावधान : न बरतें लापरवाही : बिना डीएल, बिना हेलमेट के गाड़ियों के साथ आए स्कूल तो चार पहिया, दोपहिया गाड़ियां होंगी सीज

 

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*