अन्य

MEDIA LIVE : खूब फल फूल रहा है देहव्यापार का गोरख धंधा, बड़ी संख्या में युवक-युवतियां गिरफ्तार

मीडिया लाइव, काशीपुर : पर्यटन प्रदेश उत्तराखंड के कुमाऊँ के तराई के काशीपुर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल (एएचटीयू) और पुलिस ने छापा मारकर एक होटल से बड़ी संख्या में युवक -युवतियों को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं में तीन शादीशुदा और दो किशोरी शामिल हैं। देह व्यापार इस गोरख धंधे में होटल संचालक और उसकी पत्नी के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस उनकी तलाश में भी दबिश देने का दवा कर रही है।

MEDIA LIVE : Murder In Haldwani: मंगलपड़ाव में पुलिस चौकी के पास मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या, युवक ने दी थी जान से मारने की धमकी

शनिवार शाम सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की निरीक्षक बसंती आर्य की अगुवाई में ट्रैफिकिंग सेल रुद्रपुर और कुंडा थाना प्रभारी प्रदीप नेगी ने ग्राम सरवरखेड़ा स्थित पैराडाइज होटल में छापा मारा। टीम ने होटल के सभी कमरों की तलाशी ली। वहां सात युवक और आठ महिलाएं संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए। इनमें से कई के पास पहचान पत्र नहीं था। होटल के रिकॉर्ड में भी उनकी एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष ने किया दावा-‘बाबा मिल गए’; कल कोर्ट में पेश होगी रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सभी आरोपियों ने अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होने की बात स्वीकार की। पड़ताल में पुलिस को पता लगा कि होटल संचालक वेदप्रकाश चौहान और उसकी पत्नी सेक्स रैकेट चलाती है।

MEDIA LIVE : नव जात बच्ची को जंगल में फेंक आई माँ, शव मिला , महिला की हुई गिरफ्तारी

एसपी चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में कुंडा थाने में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में दो किशोरियां हैं, जबकि तीन शादीशुदा महिलाएं भी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस को होटल संचालक और उसकी पत्नी की तलाश है।

MEDIA LIVE : पीट-पीट कर मंडी समिति के कर्मचारी ले ली जान

वहीं, इससे पहले 9 मई को रुद्रपुर में भी पुलिस ने होटल में संचालित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और 1500 रुपये बरामद कर होटल संचालक और देह व्यापार में लिप्त महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है।
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) को सूचना मिली कि शहर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटल में मसाज सेंटर के साथ ढाबा भी संचालित है। इस पर पुलिस की एएचटीयू टीम सोमवार दोपहर में होटल पहुंची। एएचटीयू निरीक्षक बसंती आर्य के अनुसार, होटल की दूसरी मंजिल के एक कमरे में एक महिला आपत्तिजनक हालत में थी।

MEDIA LIVE : डीएम ने किया श्रीनगर में विकास कार्यों का धरातलीय निरिक्षण

महिला के साथ एक आदमी भी था जो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि होटल संचालक व महिला ने भागे हुए आदमी के बारे में कुछ नहीं बताया। पांच महीने से होटल में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस को होटल संचालक के फोन पर कई युवतियों की तस्वीरें और लोगों से डील करने की चैटिंग मिली है।

MEDIA LIVE : आशा वर्कर को कहा चोर, कोतवाली में दी गई तहरीर, सीएम से की जायेगी शिकायत !
होटल संचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह कौशलपुर, बिलासपुर निवासी नितई सरकार है जो सिडकुल के पास होटल चलाता है। वहीं महिला ने बताया कि वह मूलरूप से मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल निवासी है। नितई ग्राहक लेकर आता है जिसके बदले मिली हुई रकम का आधा हिस्सा वह लेती है और शेष नितई लेता है। महिला ने बताया कि नितई ने उसे होटल में एक कमरा मुप्त में दिया है। पुलिस ने होटल का कस्टमर एंट्री रजिस्टर मांगा तो वह भी मौके से नहीं मिला। पुलिस ने नितई सरकार समेत दोनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया।

MEDIA LIVE : अपडेट्स:ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स का निधन, कार दुर्घटना में हुई मौत

 ढाबे के काम के नाम पर रख कर देह व्यापार

 

एएचटीयू निरीक्षक बसंती आर्य ने बताया कि महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पश्चिम बंगाल से आई है। नितई ढाबे में काम करवाने के नाम पर उससे देह व्यापार करवाता था। ग्राहकों से डीलिंग कर नितई उन्हें उसके पास लेकर आता था। होटल संचालक ने बताया कि वह अधिक रुपये कमाने के लिए यह धंधा कर रहा था। एएचटीयू निरीक्षक बसंती आर्य ने बताया कि सिडकुल के नजदीक होने के कारण होटल में दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रहती थी।

MEDIA LIVE: शैलेन्द्र सिंह नेगी को तत्काल प्रभाव से ऋषिकेश एसडीएम के पद पर दी गई तैनाती, यात्रा व्यवस्थाओं का होगा दारोमदार !

IMAGE : SOCIAL MEDIA

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*