नेशनल ग्लोबल न्यूज़शिक्षा-खेल

MEDIA LIVE : कोरोना ने टाले एशियन गेम्स:चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते एशियन गेम्स की तारीखें बदलेंगी

खेल डेस्क : चीन में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए इस साल सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स टाल दिए गए हैं। एशिया ओलिंपिक काउंसिल ने कहा कि एशियन गेम्स की तारीख में बदलाव किया जा सकता है। इसे आगे कब करवाया जाएगा, इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। एशियन गेम्स का आयोजन 10 से 25 सितंबर के बीच चीन के शिनजियांग प्रांत के हांग्जो समेत पांच शहरों में होना था।

MEDIA LIVE : JAMMU-KASHMIR के कई नेताओं ने थामा ‘AAP’ का दामन, संजय सिंह ने BJP पर बोला हमला

चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 26 शहरों मे लॉकडाउन लगा हुआ है। 21 करोड़ की आबादी घरों में है। झिजिंगयान, जिलिन, शंघाई, बीजिंग समेत 8 प्रांतों में लगभग दो महीने से स्कूल बंद हैं। यहां ओमिक्रॉन वायरस के कारण संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं।

MEDIA LIVE : KGF 2 OTT Deal and Release Date: ‘केजीएफ 2’ की ओटीटी रिलीज डेट का हुआ खुलासा, करोड़ों की डील के बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

40 खेलों के 61 इवेंट

यहां मल्टी-स्पोर्टिंग इवेंट में कुल 40 खेलों में 61 इवेंट होने थे। इसमें ओलिंपिक में खेले जाने वाले तैराकी, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, घुड़सवारी, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी समेत अन्य खेल भी शामिल हैं। वहीं इस बार के एशियन गेम्स में 11 साल बाद टी-20 की वापसी भी होनी थी।

MEDIA LIVE : पौड़ी जिले में 31 मई तक कर दें अपात्र लोग राशन कार्ड जमा, वरना तैयार रहें कानूनी कार्रवाई झेलने को , यहाँ होंगे ऐसे कार्ड जमा !

चीन में कोरोना की वजह से कई इवेंट हो गए हैं रद्द

चीन में कोरोना की वजह से कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं को रद्द किया जा चुका है। 2022 पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन भी सख्त नियमों और पाबंदियों के बीच बंद दरवाजे में किया गया।

MEDIA LIVE : ग्लोबल मार्केट में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला

 

भारत ने 1990 को छोड़कर हर बार जीते हैं गोल्ड मेडल

भारत ने 1990 को छोड़कर हर एशियाई खेलों में कम से कम एक गोल्ड मेडल जीता है। वहीं, हमेशा मेडल टैली में टॉप 10 देशो में भी शामिल रहा है। अब तक भारत ने एशियाई खेलों में 139 गोल्ड, 178 सिल्वर और 299 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं.

MEDIA LIVE : RBI : ईएमआई बढ़ा कर, सरकार महंगाई काबू कैसे करेगी?

\\\\\\\"सही जानकारी देश का हक़\\\\\\\" - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: बिग ब्रेकिंग: उर्मिला सनावर को कोर्ट से मिली जमानत, आज जेल से होगी रिहाई ।।उत्तराखंड: सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दिवाली पर मिलेगा 30 दिन का तदर्थ बोनस ।।चक्रवात \\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\'मुरासु\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\\' का असर: चक्रवात मुरासु (Cyclone Murasu) के कारण आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते कई स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं ।। महादेव ऐप केस में बड़ी कार्रवाई: महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत लाया गया है, जिसे सीबीआई आज रायपुर की विशेष अदालत में पेश करेगी। त्रिपुरा में BSF जवानों पर तस्करों का हमला: 3 घायल; मामले में 8 गिरफ्तार, CM ने दिए कार्रवाई के निर्देश, ढाई साल में 3 घटनाएं* दिल्ली प्रदर्शन पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: पुलिस कार्रवाई और इंटरनेट बंद करने का मामला; पिछली सुनवाई में CCTV फुटेज सुरक्षित रखने के निर्देश दिए थे* सरकार अग्निवीरों के पहले बैच को एक्सटेंशन दे सकती है: 21 नवंबर को खत्म होगा कार्यकाल; दिल्ली में हुई कई हाईलेवल बैठकें*