करप्शन/क्राइमनेशनल ग्लोबल न्यूज़

MEDIA LIVE : दिल्ली नगर निगम स्कूल की छात्राओं से छेड़छाड़ : शराब पीने और अश्लील फिल्म देखने के बाद स्कूल पहुंचा था आरोपी, प्रिंसिपल समेत दो सस्पेंड, एक बर्खास्त

मीडिया लाइव, नई दिल्ली : भजनपुरा स्थित दिल्ली नगर निगम के एक स्कूल की कक्षा में घुसकर दो छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले सिरफिरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शराब पीने और अश्लील फिल्मों का वीडियो देखने की लत है। जांच में पता चला है कि आरोपी इलाके में कई बार निर्वस्त्र घूम चुका है। घटना वाले दिन शराब पीने के बाद उसने अश्लील फिल्में देखी और फिर घर के पास स्थित स्कूल में घुसकर घटना को अंजाम दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान यमुना विहार निवासी वरुण जोशी (40) के रूप में हुई है। 30 अप्रैल को वह स्कूल की चौथी कक्षा में घुस गया। उस समय कक्षा में शिक्षिका नहीं थी। उसने कक्षा का दरवाजा बंद कर दो छात्राओं से अश्लील हरकत की और लघुशंका कर दिया। इस बीच कक्षा की छात्राएं कुंडी खोलकर शिक्षिका के पास पहुंचीं। शिक्षिका के कक्षा में आने तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था।

स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षिकाओं ने पुलिस से घटना की शिकायत नहीं की।  स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्राओं ने वारदात की सूचना अपने परिजनों को दी। पीड़ित परिवार थाने पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही छात्राओं की काउंसलिंग की और उनकी शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। स्कूल में कोई सीसीटीवी नहीं होने की वजह से पुलिस ने छात्राओं के निशानदेही पर आरोपी का स्केच तैयार किया। पुलिस ने स्केच और सीसीटीवी की मदद से दो संदिग्धों को बृहस्पतिवार रात में हिरासत में लेकर पूछताछ की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अब निगम के स्कूलों के बाहर सुरक्षाकर्मियों की होगी तैनाती

स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत की घटना से सबक लेते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने अपने विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में स्कूल की प्रधानाचार्या संध्या शर्मा, कक्षा अध्यापिका वंदना को निलंबित कर दिया है जबकि अनुबंधित अध्यापिका रूपमा मीणा को बर्खास्त कर दिया है। इसके अतिरिक्त विद्यालय निरीक्षक व एक अन्य अध्यापिका को शोकॉज नोटिस    जारी किया है। इसके अलावा उपनिदेशक अंबुज कुमार को चेतावनी दी गई है।

इसके साथ ही इस स्कूल में शनिवार से ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी।  पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पास कुल 354 विद्यालय हैं। इनमें से 150 विद्यालयों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। पूर्वी निगम के स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने बताया कि निगम आयुक्त संजय गोयल के पास इसकी फाइल भेजी है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की तैनाती जल्द करने के लिए कहा गया है।

पूर्वी निगम के विद्यालयों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का फैसला पुराना है, लेकिन फंड की कमी के कारण इसे लागू नहीं किया गया। महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, चाहे कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों न हो, सबके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ शीघ्रता से जांच करते हुए कार्रवाई की गई है।

फैक्टरी में काम करने वाली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में एक फैक्टरी में काम करने वाली 15 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि मालिक ने देर रात तक काम के बहाने किशोरी को रोक लिया। इसके बाद नशीला पेय पदार्थ पिलाकर दो अन्य कर्मचारियों के साथ वारदात को अंजाम दिया।

घटना बुधवार की रात की है। शुक्रवार को पीड़िता की शिकायत पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। शिकायत के तीन घंटे के बाद ही पुलिस ने फैक्टरी मालिक और उसके दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।’

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टार्जन कॉलोनी टिकरी कैंप     निवासी नरेंद्र, गौतम कॉलोनी नरेला निवासी मोहित और नरेला निवासी परविंदर के रूप में हुई है।

सही जानकारी देश का हक़ - उत्तराखंड की खबरों के लिए जुड़े रहिए MEDIA LIVE के साथ ।। मीडिया लाइव: ।। पौड़ी : मिलावटखोरों पर टूटा कहर, चेकिंग टीम ने जब्त किए 92 सैंपल।। देहरादून : पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत पर 23 साल पुराने कथित यौन शोषण (जेनी प्रकरण) के मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है* दीपावली और इसके बाद उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों (3300 मीटर से ऊपर) में बर्फबारी तथा देहरादून, उत्तरकाशी सहित 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है* हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में गंगा की अविरल धारा का प्रवाह फिर से सुचारू हुआ है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। बदरीनाथ धाम के चढ़ावे की हेराफेरी के मामले में आरोपी प्रमोद नौटियाल को जमानत मिल गई है, जिसके बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल से रिहा कर दिया गया है।* आज देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई जगहों पर 400 के पार पहुंच गया है* FSSAI की बड़ी कार्रवाई: भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) के 66 दिनों के देशव्यापी अभियान के तहत 3,280 टन मिलावटी खाने का सामान (करीब 82 करोड़ रुपये का) जब्त किया गया है और 52 से अधिक कंपनियों/दुकानों के लाइसेंस रद्द व सील किए गए हैं। * करीब 10 महीने तक चले अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन के बाद, पंजाब पुलिस इथियोपिया से डॉन बल गैंग के सरगना गैंगस्टर गुरविंदर उर्फ अफरीदी (अफरीदी तूत) को भारत लेकर आई है।*